मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में मार्च की ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ही शहर में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री तक रहा। उधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से अच्छी धूप खिलने से राज्य के लोगों को ठंड से राहत मिली है। मंडी में सबसे ज्यादा 7.0 डिग्री तापमान बढ़ा है। हालांकि, बीते दिनों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से कई सड़कें अभी भी बंद हैं। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी और उमस रहेगी। 9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक, जबकि उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… भोपाल-जबलपुर में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; फिर बदलेगा मौसम भोपाल और जबलपुर में मार्च की ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री तक रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में आज से बढ़ने लगेगा तापमान:होली तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना उत्तर से आ रही हवा कमजोर होने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। कल डूंगरपुर, बाड़मेर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज से हवा की दिशा बदलने से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक सप्ताह तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। होली-धुलंडी तक प्रदेश में कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… UP: 9 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट:आगरा-लखनऊ में 35kmph की स्पीड से चल रही हवा, आज से पारा चढ़ेगा UP में तीन दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। पहाड़ से आ रही हवाओं से प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बीते 48 घंटों में पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। गुरुवार को आगरा और लखनऊ एयरपोर्ट पर हवा की स्पीड 52 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई। आज पछुआ हवा की रफ्तार कम है। 35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है। मौसम ने भी करवट लेना शुरू कर दिया है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 2 दिन धूप खिलने से बढ़ी गर्मी, 24 घंटे में मंडी का तापमान 7 डिग्री बढ़ा हिमाचल प्रदेश में दो दिन से अच्छी धूप खिली है। प्रदेशवासियों ने इसके बाद ठंड से राहत की सांस ली है। बीते 24 घंटे के दौरान धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री का उछाल आया है। मंडी के तापमान में सबसे ज्यादा 7.0 डिग्री का उछाल आया है और यहां का पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो कि सामान्य से भी 4.4 डिग्री ज्यादा है। ताबो का अधिकतम तापमान भी 6.7 डिग्री के उछाल के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: तापमान में बढ़ोतरी, धूप निकलने से तापमान 2.7 डिग्री बढ़ा, 7 दिन बाद पारा 30 के पार होगा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता धीमी होने से पहाड़ों पर हालात सामान्य होते जा रहे हैं। जिसके बाद पंजाब के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की कोई संभावना है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं आने वाले सात दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 15 जिलों में उत्तरी हवाओं से लुढ़का पारा:फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं से राजस्थान में रात में पारा कई शहरों में गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। इससे इन शहरों में एक बार फिर सुबह-शाम की सर्दी तेज हो गई। दिन में आसमान साफ और तेज धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत रही। सुबह-शाम की तेज सर्द हवाओं का दौर आज भी जारी रहेगा। 7 मार्च से उत्तरी हवाएं कमजोर होने लगेगी और तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: सर्द हवा से फिर ठिठुरा, पारा 7.8° तक लुढ़का: 25 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवा मार्च में पहली बार ठंड ने दस्तक दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में एक ही रात में पारा 7.8 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, बुधवार को दिन में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया। दिन में 20 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 3 दिन बाद फिर होगी बारिश-बर्फबारी, 5 शहरों का तापमान माइनस में हिमाचल में 3 दिन बाद यानी 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 9 मार्च को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। 10 मार्च को अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 11 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब होगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान गिरा, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि आसमान साफ होने और धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री के पार, हवा की गति धीमी होने से चढ़ा पारा हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दिन में खिली धूप के आगे सर्द हवाएं बेअसर साबित हो रही हैं। सर्द हवाओं की गति धीमी होने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर चला गया है। इन जिलों में हिसार, नारनौल-महेंद्रगढ़, सिरसा, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: मार्च में ठंड का टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, बिलासपुर में 24 घंटे में 8 डिग्री लुढ़का पारा बिलासपुर में उत्तरी हवाओं के असर से मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री लुढ़क गया है, जिसके चलते रात में ठंड लौट आई है और कंपकंपी महसूस होने लगी है। 10 साल में मार्च में पहली बार इतनी ठंड रिकॉर्ड हुई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 32 डिग्री से थोड़ा ही ज्यादा दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। पूरी खबर पढ़ें…