हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र-2025-26 आज से शुरू हो गया है। गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने राम-राम कहकर अभिभाषण शुरू किया। CM नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री 17 मार्च को पहली बार बजट पेश करेंगे। इस बार 1.95 लाख करोड़ का बजट पेश होने की संभावना है। इससे पहले 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 1.89 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बजट सत्र में भी बिना नेता प्रतिपक्ष के ही हिस्सा ले रही है। गुरुवार को मीटिंग कर कांग्रेस ने बेरोजगारी, पेपर लीक, कर्ज, किसानों की समस्याओं और प्रदेश में खराब हो रहे लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।