कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी के ISI कनेक्शन विवाद के बीच असम कैबिनेट ने सांसद या उनकी ब्रिटिश पत्नी के खिलाफ मामला न दर्ज करने का फैसला किया है। हालांकि DGP को पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। जबकि CM हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार सुबह ही आरोपों की जांच कराने की बात कही थी। एक दिन पहले SIT गठन करने के भी संकेत दिए थे। सरमा ने कहा था कि पूरे इकोसिस्टम की गहन जांच की जाएगी। आशंका है कि गौरव के पिता तरुण गोगोई के मुख्यमंत्री रहते ISI ने CM ऑफिस में घुसपैठ की कोशिश की थी। कैबिनेट बैठक के बाद सरमा ने रविवार को कहा कि DGP को एक व्यापक जांच करने का निर्देश दिया गया है। ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं ये गतिविधियां किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं। साथ ही असम और पूरे भारत में शेख के सहयोगियों की पहचान की जा सके दरअसल, सरमा ने 13 फरवरी को गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप लगाए थे। सरमा बोले- कांग्रेस के समय CM ऑफिस में घुसपैठ की कोशिश
इससे पहले सरमा ने 15 फरवरी को आरोपों की जांच के लिए SIT गठन करने की बात भी कही थी। सरमा ने कहा कि पूरे इकोसिस्टम की गहने जांच की जाएगी। आशंका है कि गौरव के पिता तरुण गोगोई के मुख्यमंत्री रहते ISI ने CM ऑफिस में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को X पर लिखा- असम के CM और भाजपा ने मेरे सहयोगी गौरव गोगोई को बदनाम करने का अभियान शुरू किया है। यह चरित्र हनन का घटिया रूप है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि भाजपा के पूरे जोर लगाने के बाद भी गौरव लोकसभा चुनाव जीत गए थे। 12 महीनों में राज्य के लोग उन्हें (हिमंता बिस्वा सरमा) पूर्व सीएम बना देंगे और उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठा देंगे। इसके जवाब में सरमा ने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला असम के लोग करेंगे आप नहीं। मैं आपको 2014 से कांग्रेस को मिली अपमानजनक हार की याद नहीं दिलाना चाहता। भाजपा बोली- राहुल गांधी और गोगोई भारत को कमजोर कर रहे
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 13 फरवरी को गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप लगाए थे। भाटिया ने कहा था- राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनकी लड़ाई इंडियन स्टेट से है। अब गोगोई की पत्नी के संबंध पाकिस्तान की ISI से निकले हैं। पाकिस्तान प्लानिंग कमीशन के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न काम करती थीं। राहुल गांधी और गोगोई भारत को कमजोर कर रहे हैं। गोगोई बोले- मैं भारत का रॉ एजेंट
लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोगोई ने आरोपों को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था- मेरी पत्नी पर ISI एजेंट होने का आरोप है, तो मुझे रॉ एजेंट भी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऐसे निराधार आरोप लगा रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले भी मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए ऐसा ही अभियान चलाया था। असम विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा कमजोर पड़ गई है। लोगों का भाजपा से भरोसा उठ रहा है, इसलिए उन्होंने मुझ पर ये आरोप लगाए हैं। असम CM की मांग- पाकिस्तान कनेक्शन की जांच हो
CM सरमा ने कहा कि गोगोई को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जा सकता। मुख्यमंत्री CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पाकिस्तान दूतावास में भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और ब्रेनवॉश करने के आरोप की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोगोई को ISI से संबंध, युवाओं के ब्रेनवॉश करने और कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तान दूतावास में ले जाने और पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता लेने से इनकार करने के आरोपों के बारे में गंभीर सवालों के जवाब देना चाहिए। जानिए कौन हैं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ लोकसभा में कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर पाकिस्तान की ISI से कनेक्शन के आरोप लगे हैं। BJP ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा है। वहीं, गोगोई ने कहा कि मेरी पत्नी पर ISI एजेंट होने का आरोप है, तो मुझे रॉ एजेंट भी कहा जा सकता है। कौन हैं एलिजाबेथ कोलबर्न, पूरी खबर पढ़ें ——————————————————- असम की राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… असम में गोमांस पर बैन, मंत्री बोले- कांग्रेस फैसले का स्वागत करे या पाकिस्तान जाए असम सरकार ने गोमांस (बीफ) पर बैन लगा दिया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीएम ने बताया कि यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। अब राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस नहीं परोसा जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमंता बोले- एक महीने में बांग्लादेश से कोई हिंदू नहीं आया; 35 मुस्लिम घुसपैठिए आए, जिन्हें गिरफ्तार किया असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि एक महीने में बांग्लादेश से कोई भी हिंदू असम या भारत में नहीं आया। बांग्लादेश की हिंदू कम्युनिटी वहीं पर लड़ रही है। बांग्लादेश से 35 मुस्लिम लोग जरूर आए हैं। उनके पास पासपोर्ट नहीं था। सभी 35 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…