कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मांग तेज हो गई है। पार्टी के कई नेता राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करके प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग की है। वे इस पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव साल के अंत तक हो सकता है। इस साल उन्हें सीएम बनाए जाने की भी संभावना है। हालांकि, शिवकुमार ने इस मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी है। कैबिनेट मंत्री केएन राजन्ना बोले- शिवकुमार को लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष बनाए रहने की बात हुई थी वहीं, कैबिनेट मंत्री केएन राजन्ना ने कहा कि शिवकुमार को लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष बनाए रहने की बात हुई थी। लेकिन सिद्धारमैया ढाई साल तक ही मुख्यमंत्री होगें, यह साफ नहीं है। राजन्ना ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के 2023 के बयान का हवाला देते हुए यह कहा है। केसी वेणुगोपाल ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मूला के 2023 में कहा था कि पावर शेयरिंग फॉर्मूले का मतलब इसे कर्नाटक के लोगों से साझा करना है। कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- सिद्धारमैया को 5 साल के लिए मुख्यमंत्री चुना गया
पूरे मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि सिद्धरमैया को पूरे पांच साल के लिए कांग्रेस विधायक दल का नेता यानी मुख्यमंत्री चुना गया था। उन्होंने कहा- उस समय यह नहीं बताया गया था कि उनका कार्यकाल पांच साल का होगा या ढाई साल का। अगर वे पूरे पांच साल तक सीएम रहते हैं तो यह रिकॉर्ड होगा। ढाई-ढाई साल सीएम की बात कहां से आई
सीएम की घोषणा के बाद साल 2023 में डीके शिवकुमार ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार 5 साल चलेगी और सिद्धारमैया के साथ CM पद को लेकर विवाद तो नहीं होगा? इस पर उन्होंने 5 साल कांग्रेस सरकार चलने की बात कही थी। हालांकि, सिद्धारमैया के 5 साल CM रहने पर कोई जवाब नहीं दिया था। इसके अलावा शिवकुमार ने CM तय करने को लेकर हुई मीटिंग की बातें साझा करने से मना कर दिया था। उस समय कयास लगाए गए थे कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के ढाई-ढाई साल CM रहने पर सहमति बनी है। ————————————— कर्नाटक की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डीके अड़े थे, फिर एक कॉल, रात की पूरी कहानी: रात 2 बजे सब तय कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री 75 साल के सिद्धारमैया होंगे। वे ढाई साल CM रहेंगे, फिर डीके शिवकुमार को CM बनाया जाएगा। चार दिन से चल रही उठापटक के बीच बुधवार रात को यह फैसला लिया गया। बुधवार रात को क्या-क्या हुआ और डीके को कैसे मनाया गया। पूरी खबर पढ़ें… 3 और डिप्टी सीएम की मांग, सिद्धारमैया बोले- हाईकमान का फैसला अंतिम कर्नाटक में तीन और डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग उठ रही है। कर्नाटक के कुछ मंत्री वीराशैवा-लिंगायत, SC/ST और माइनॉरिटी कम्युनिटी के नेताओं को डिप्टी सीएम दिए जाने की पैरवी कर रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि इस मामले में कांग्रेस हाईकमान का फैसला फाइनल होगा। पूरी खबर पढ़ें…