प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार शाम 6 बजे भीषण आग लग गई। श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर के पंडाल जल गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। मेले में जबरदस्त भीड़ की वजह से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने में देरी हुई। महाकुंभ में चौथी बार लगी आग… नोटों के बैग भी जले
चश्मदीद ने बताया कि श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर में भी आग लगी। यहां से सभी लोग जा चुके थे। कुर्सी, टेंट, खाने का सामान जल गया। शिविर में नोटों के 3 बैग रखे थे, बताया जा रहा है कि एक बैग सुरक्षित रख लिया गया है। दो बैग के जलने की आशंका है। आग के 4 वीडियो… महाकुंभ मेले से शनिवार एक लाख दंडी स्वामी संत रवाना हो गए। आज 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया वहीं 13 जनवरी से अब तक 51.47 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…