नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 4 लोग बेहोश हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर यह हादसा भीड़ होने की वजह से हुआ है। बेहोश हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 2 ट्रेन लेट हो गईं, इसी वजह से प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई थी। रेलवे का कहना है कि फिलहाल भगदड़ जैसी कोई घटना नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश में महिला ने बेटे की हत्या कर शव के टुकड़े किए, मौसी के साथ रेप की कोशिश का आरोप आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में महिला ने अपने बेटे के व्यवहार से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बताया कि लक्ष्मी देवी (57) ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेटे श्याम प्रसाद (35) पर कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसके शव के 5 टुकड़े कर दिए और टुकड़ों को 3 बोरियों में भरकर पास की कुम्बम गांव की नहर में फेंक दिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका बेटा अविवाहित था और उसने बेंगलुरु, खम्मम और हैदराबाद में कथित रूप से अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों के साथ रेप करने की कोशिश की थी। तमिल एक्टर विजय को केंद्र सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा दी, अभिनेता TVK पार्टी के प्रमुख हैं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख एक्टर से नेता बने विजय को Y श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। खुफिया ब्यूरो की ओर से आंतरिक सुरक्षा ऑडिट किया गया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने विजय को Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। अब TVK प्रमुख विजय की सुरक्षा में 8 से 11 जवान और एक या 2 कमांडो 24 घंटे तैनात रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, जब भी विजय सार्वजनिक रूप से कहीं जाएंगे तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए Y सिक्योरिटी कवर लागू होगा। जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल सिन्हा ने 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकियों से संबंध का आरोप जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन्हें आतंकी संगठनों से संबंध रखने के कारण बर्खास्त किया गया है। तीनों फिलहाल जेल में बंद हैं। एक कर्मचारी जम्मू-कश्मीर पुलिस में कॉन्स्टेबल था, जिसका नाम फिरदौस अहमद भट है। ये सर्विस के दौरान आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करता था। अन्य 2 कर्मचारियों में से एक की पहचान टीचर और दूसरे की वन विभाग के कर्मचारी के रूप में हुई है। बंगाली गायक प्रतुल मुखोपाध्याय का 82 साल की उम्र में निधन, कुछ दिन पहले सर्जरी हुई थी प्रसिद्ध बंगाली गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। प्रतुल पेन्क्रयाज (आग्नाशय) से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। आज सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ITU में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका इलाज SSKM अस्पताल में चल रहा था। दिल्ली में AAP के 4 पार्षदों ने भाजपा जॉइन की, MCD में बन सकती है BJP की सरकार दिल्ली नगर निगम (MCD) के 4 पार्षदों ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा जॉइन की। ये सभी पार्षद अनीता बसोया, संदीप बसोया, निखिल चपराना, धर्मवीर आम आदमी पार्टी के हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,- पिछली दिल्ली सरकार के सारे कुकर्म खत्म होने जा रहे हैं और सजा भी उसी हिसाब से दी जाएगी। चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो। दिल्ली को लूटने का काम करने वाले हर व्यक्ति को सजा मिलेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… गुजरात में ट्रक-वैन की टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल; महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु गुजरात के दाहोद जिले में शनिवार को महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने बताया यह हादसा इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर रात करीब 2:15 बजे हुआ। वैन में कुल 10 यात्री सवार थे, जो महाकुंभ से लौट रहे थे। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैंक फ्रॉड केस- मुंबई, नासिक में ED की रेड, एक कंपनी और ज्वेलर्स के ठिकानों पर सर्चिंग एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शनिवार को बैंक फ्रॉड केस में मुंबई, नासिक और जलगांव में छापेमारी की। ये छापेमारी राजमल लखीचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और वन वर्ल्ड क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर की गई। एजेंसी ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। क्रिप्टो धोखाधड़ी केस- दिल्ली और हरियाणा में CBI की छापेमारी, 1.08 करोड़ जब्त किए दिल्ली और हरियाणा में CBI ने 11 स्थानों पर छापेमारी कर 1.08 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में नौ और हरियाणा के हिसार में दो स्थानों पर यह छापेमारी की गई। यह मामला दो साल पुराना है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देने और क्रिप्टो धोखाधड़ी करते थे। तेलंगाना के खम्मम में ट्रक पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, 8 लोग घायल हो गए तेलंगाना के खम्मम जिले में शुक्रवार को ग्रेनाइट ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खम्मम-कोडाड नेशनल हाईवे पर हुई, पुलिस ने बताया कि ग्रेनाइट पत्थरों से लदी ट्रक के टायर फटने से मजदूरों पर ग्रेनाइट स्लैब गिर गई। घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मणिपुर के दो जिलों से सुरक्षाबलों ने 9 उग्रवादी को किया गिरफ्तार, हथियार और ड्रोन बरामद मणिपुर के इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से प्रतिबंधित संगठनों के 9 उग्रवादियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह अपहरण और जबरन वसूली में शामिल थे। इनके पास से 32 पिस्तौल, 1 देशी पिस्तौल, 5 हथगोले, 4 आईईडी, इंसास राइफल के लाइव राउंड, 2 हैंडसेट, 9 मिमी पिस्तौल और एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद हुआ। महाकुंभ से लौट रही स्लीपर बस में लगी आग, एक युवक की जिंदा जलने से हुई मौत लखनऊ से राजस्थान के नागौर जा रही स्लीपर बस में सुबह 5 बजे आग लग गई। बस में 52 यात्री स्वर थे, जिनमें से एक युवक की जलकर मौत हो गई। सभी यात्री प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे, उसी दौरान बस में अचनाक आग लग गई। घटना के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस का जॉइंट सर्च ऑपरेशन, पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद 14 फरवरी को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में कई हथियार बरामद किए। टीम ने बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा और कुपवाड़ा में छानबीन की। इस दौरान 2 पिस्तौल, 4 पिस्तौल मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया। केरल के स्कूल में 16 साल के छात्र ने लगाई फांसी, शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दिए केरल के तिरुवनंतपुरम स्कूल में शुक्रवार सुबह 16 साल के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद राज्य के शिक्षा मंत्री वी.शिवनकुट्टी ने जांच के आदेश दिए। मृतक की पहचान बेंसन अब्राहम के रूप में हुई, जो एरुमाकुझी इलाके का रहने वाला था उसे स्कूल में सीढ़ी के पास छत से लटका हुआ पाया गया। डीआरआई मुंबई ने 3 ईरानी नागरिकों को से 7.14 KG गोल्ड जब्त किया, कीमत 6 करोड़ से ज्यादा मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दुबई से मुंबई की यात्रा कर रहे तीन ईरानी नागरिकों को से 6 करोड़ से कीमत का 7.143 किलोग्राम सोना जब्त किया। अधिकारियों के मुताबिक दो यात्रियों के कपड़ों के नीचे छुपाए गए कमर के बैग से 7 एक किलो वजनी सोने की छड़ें बरामद हुईं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।