मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का बुधवार रात निधन हो गया। वह 80 साल के थे। गुरुवार को परिवार वालों ने बताया कि पंडित कारेकर ने मुंबई में शिवाजी पार्क स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। गोवा में जन्मे पंडित प्रभाकर कारेकर अपने प्रसिद्ध भजन बोलावा विठ्ठल पाहावा विठ्ठल और वक्रतुण्ड महाकाय के लिए जाने जाते थे। वे एक बेहतरीन गायक थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… एयरो इंडिया 2025 में HTT-40 विमान उड़ाएंगे बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या एयरो इंडिया 2025 में HTT-40 ट्रेनर विमान उड़ाने वाले हैं। यह आयोजन 10 से 14 फरवरी तक येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। एयरो इंडिया देश का सबसे बड़ा एविएशन शो है, जिसमें आधुनिक विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया असम राइफल्स ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर कांगपोकपी जिले के सेहजंग गांव के इलाके में अवैध अफीम की खेती नष्ट की। 12 फरवरी को गुप्त सूचना मिलने बाद सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। लगभग छह एकड़ में फैले दो बड़े अफीम के बागानों को नष्ट किया गया। यहां से करीब 30 किलोग्राम अफीम पैदा होने की संभावना थी। LoC पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान से ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। बुधवार शाम पुंछ जिले के जम्मू संभाग के बालाकोट इलाके में LoC पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने भी जमकर जवाब दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई।