महाराष्ट्र के पुणे के कोंधवा इलाके में रविवार को एक रिहाइशी इमारत में आग लग गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। पुणे फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कोलकाता रेप-मर्डर केस में पीड़ित के माता-पिता ने RSS चीफ भागवत से मुलाकात की कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप-मर्डर का शिकार हुई पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता ने रविवार को RSS) चीफ मोहन भागवत से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता की मां ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए सपोर्ट करने को कहा, जिस पर भागवत ने उन्हें हर तरीके से सपोर्ट करने का वादा किया। दरअसल, पिछले साल 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद भागवत ने कहा था कि अपराध में शामिल सभी लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाना राज्य सरकार का कर्तव्य है। श्रद्धा वालकर के पिता विकास की हार्टअटैक से मौत; बेटी के टुकड़ों का अंतिम संस्कार करने आरोपी को सजा का इंतजार कर रहे थे दिल्ली के महरौली में जिस श्रद्धा वालकर के बॉयफ्रेंड आफताब ने 35 टुकड़े करके हत्या कर दी थी। उसी श्रद्धा के पिता विकास का मुंबई के वसई इलाके में हार्टअटैक से निधन हो गया। श्रद्धा की हत्या की खबर के बाद से वे तनाव में थे। उन्होंने बेटी के टुकड़ों का अंतिम संस्कार भी नहीं किया था। वे इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आफताब को फांसी की सजा मिलने पर ही वे बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर के आसपास शराब और मांसाहारी भोजन पर दो महीने तक बैन जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास कटरा में शराब और नॉन वेज खाना परोसने पर प्रतिबंध को दो महीने के लिए और बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध कटरा से त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित पवित्र गुफा और आसपास के इलाकों तक 12 किलोमीटर के रास्ते पर लागू रहेगा। गुजरात के बनासकांठा में रेत से भरा डंपर पलटा, चार लोगों की मौत, इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल बनासकांठा में थराद तालुका के खेगरपुरा गांव में मजदूरों पर रेत से भरा डंपर पलट गया। जिससे चार मजदूर उसके नीचे दब गए। क्रेन और बुलडोजर की मदद से नीचे फंसी महिलाओं और बच्चे को बाहर निकालने में करीब दो घंटे लग गए। मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं और एक बच्चा है। मरने वालों की पहचान रेणुकाबेन गनावा (24), सोनलबेन निनामा (22), इलाबेन भाभोर (40) और रुद्र (2) के रूप में हुई है। जम्मू-कश्मीर में एक साल में 30 लोग अरेस्ट, आतंकियों को सिम कार्ड देते थे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बताया कि, आतंकवादियों को सिम कार्ड देने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी पिछले एक साल में हुई हैं। CBI ने रक्षा मंत्रालय के ऑडिटर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, ₹8 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रक्षा मंत्रालय के प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (PCDA) कार्यालय में तैनात सीनियर ऑडिटर और दो अन्य लोगों को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपी एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर और उसके कर्मचारी हैं। CBI ने 7 फरवरी 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता खुद भी एक डिफेंस सप्लायर है। उसने आरोप लगाया कि सीनियर ऑडिटर और एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर ने उसके पहले से मंजूर हो चुके बिलों के भुगतान के बदले 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।