नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली विधानसभा के चुनावी नतीजों की रही, BJP ने 26 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. दिल्ली में 26 साल बाद BJP की वापसी, 48 सीटें जीती, AAP 22 पर सिमटी; कांग्रेस फिर जीरो दिल्ली में 26 साल बाद BJP की सरकार बनेगी। पार्टी ने 70 में से 48, जबकि AAP ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस एक सीट भी नहीं जीत सकी। 2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं, इस बार उसे 40 सीटों का फायदा हुआ। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान। BJP ने इस बार 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दो सीटें अपने सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जदयू को थी। 2020 के मुकाबले इस बार AAP का वोट शेयर 10% घटा है। वहीं BJP+ का वोट शेयर 9% बढ़ा है। कांग्रेस का वोट शेयर भी 2% बढ़ा है, लेकिन लगातार 3 विधानसभा चुनाव से पार्टी शून्य पर ही सिमटी हुई है। कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 14 सीटों पर AAP की हार का अंतर, कांग्रेस के मिले वोटों से कम है। दिल्ली में 26 साल बाद BJP सरकार: 1993 में BJP ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। तीनों नेताओं के बेटे-बेटी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव जीते हैं। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं। दिल्ली में 3 दिसंबर 1998 से कांग्रेस ने 15 साल राज किया। 2013 से AAP की सरकार थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. PM मोदी बोलो- दिल्ली को आप-दा से मुक्ति मिली, यमुना को दिल्ली की पहचान बनाएंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP हेडक्वार्टर में स्पीच दी। स्पीच की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की। कहा- एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई है। जनता ने शॉर्ट कट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया है। आप-दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। श्रीमान अन्ना हजारे को भी उस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी। मैंने संकल्प लिया है कि यमुनाजी को हम दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. उपचुनाव: BJP ने सपा से यूपी की मिल्कीपुर सीट छीनी, 61 हजार वोट की सबसे बड़ी जीत
यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,710 वोट से हरा दिया। सपा नेता अवधेश प्रसाद के अयोध्या से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उधर, तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर DMK प्रत्याशी चंद्रकुमार वीसी ने जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी अपने बूथ भी पर हारे: अयोध्या सांसद के बेटे होने के बावजूद अजीत प्रसाद अपने ही बूथ से हार गए। लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा को सपा से 7 हजार वोट कम मिले थे। 8 महीने में ही भाजपा ने बाजी पलट दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. MP-राजस्थान के CM की महाकुंभ में डुबकी, राजस्थान में पुजारियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने महाकुंभ में एक साथ डुबकी लगाई। CM भजनलाल ने मेला क्षेत्र में ही स्टेट कैबिनेट की मीटिंग की। भजनलाल शर्मा समेत कुल 115 मंत्री-विधायक प्रयागराज पहुंचे थे। स्टेट कैबिनेट की मीटिंग में मंदिरों से जुड़े 3 फैसले लिए गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. NEET-UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 7 मार्च लास्ट डेट, 4 मई को पुराने पैटर्न पर होगा एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 की तारीख घोषित कर दी है। एग्जाम पुराने पैटर्न पर 4 मई दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मार्च है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. ट्रम्प का आदेश- जो बाइडेन के सीक्रेट फाइल्स देखने पर रोक, कहा- उनकी याददाश्त ठीक नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि बाइडेन की याददाश्त खराब है। संवेदनशील जानकारी को लेकर उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। साल 2021 में राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन ने भी ट्रम्प के साथ ऐसा ही किया था। सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलने का मतलब क्या है: अमेरिकी राष्ट्रपतियों को सिक्योरिटी क्लियरेंस की जरूरत नहीं होती है और उन्हें अपने पद के आधार पर खुफिया जानकारी का एक्सेस होता है। पूर्व राष्ट्रपतियों को पारंपरिक तौर पर खुफिया ब्रीफिंग मिलती रही है, हालांकि इसकी पहुंच मौजूदा राष्ट्रपति के फैसले पर निर्भर है। सिक्योरिटी क्लियरेंस के जरिए पूर्व राष्ट्रपति उन देशों से जुड़ी खुफिया जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… 78 साल पुराना ब्रिटिश इंडियन पासपोर्ट वायरल 78 साल पुराना ब्रिटिश-इंडियन पासपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। यह पासपोर्ट 1946 में फेमस क्रिकेटर और वकील एन एच कॉन्ट्रैक्टर को जारी किया गया था। उन्होंने इस पासपोर्ट से इराक और लंदन की यात्रा की। इसकी वैलिडिटी 1951 तक थी, लेकिन भारत की आजादी के बाद ब्रिटिश-इंडियन पासपोर्ट का इस्तेमाल बंद कर दिया गया। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मिथुन राशि वालों के बिजनेस में लिए फैसले सही साबित होंगे। कर्क राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…