भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत आज (9 जनवरी) हरियाणा दौरे पर हैं। वह हिसार में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद हैं। यहां वह वकीलों के नए चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। यहां CJI ने कहा- “21 अप्रैल 1984 को मैं हिसार कोर्ट में आया। 29 जुलाई को एडवोकेट आत्मा राम बंसल के पास प्रैक्टिस शुरू की। डिस्ट्रिक्ट जज ने सीनियर बार मेंबर से कहा कि ‘आप इसे यहां क्यों खराब कर रहे हो’, इसके बाद मैं चंडीगढ़ गया।” देर शाम CJI हिसार में ही राज्य सरकार द्वारा आयोजित स्टेट डिनर में शामिल होंगे। इस डिनर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू समेत अन्य जज शामिल होंगे। CJI के दौरे की 3 तस्वीरें… हांसी विधायक को जिला बनने पर बधाई दी
CJI दो दिन हिसार और हांसी जिलों में रहेंगे। उनका हेलिकॉप्टर शुक्रवार दोपहर 3 बजे हांसी के श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, हांसी के भाजपा विधायक विनोद भयाना, एडीजे गगनदीप समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान CJI ने हांसी को जिला बनाने पर विधायक विनोद भयाना को बधाई दी। CJI ने कहा- “ये काफी पुरानी मांग थी। जब मैं यहां जज था तो डिमांड आती थी कि जिला नहीं बनाते तो हमें सेशन जज की कोर्ट दे दो।” CJI बोले- हांसी में मैंने पहली फिल्म देखी
हांसी बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में CJI ने कहा- “मैंने अपनी पहली फिल्म हांसी में ही देखी थी। पिताजी मुझसे साइकिल पर सिनेमाघर लेकर गए थे। 1984 में पढ़ाई के बाद अगले ही दिन घरवालों ने कहा कि प्रैक्टिस शुरू कर दो। 21 अप्रैल 1984 से ही मैं कोर्ट में जाने लगा और 29 जुलाई को लाइसेंस मिल गया। मैं एक अनजान लड़का था और हिसार से सिर्फ दो जोड़ी कपड़े लेकर चंडीगढ़ चला गया। वहां मुझे बड़े वकीलों का आशीर्वाद मिला। आज दुनियाभर में हमारा ज्यूडिशरी सिस्टम नंबर वन है और दूसरे देश हमारे साथ एमओयू कर रहे हैं।” CJI के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…