हरियाणा के सोनीपत में उम्र में 8 साल बड़े पति रामकिशन का प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या करने की आरोपी सरिता को अपने किए पर पछतावा नहीं है। वह अभी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान वह सामान्य व्यवहार कर रही है। उसने कहा-पति तंग करता था। जेल जाने के सवाल पर बोली-वहां जाकर शरीर पर ध्यान दूंगी। एक्सरसाइज किया करूंगी। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी बीच मृतक रामकिशन के बड़े भाई मेहर सिंह ने दावा किया कि उनके पास कुछ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग हैं, जिनसे पता चलता है कि सरिता पति रामकिशन को धोखा दे रही थी। उसके कई के साथ संबंध थे और एक व्यक्ति ने तो अश्लील MMS बनाकर सरिता को ब्लैकमेल किया। तब रामकिशन ने उन्हें फोन लगाकर खूब गालियां दी थी। इसकी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी जाएगी। भाई मेहर सिंह ने अंदेशा जताया कि मर्डर में सिर्फ सरिता या उसका प्रेमी सतपाल ही नहीं और लोग भी शामिल हो सकते हैं। खासकर सरिता के परिवार के लोग। मेहर सिंह का कहना है कि रामकिशन ने 5 लाख रुपए जमा किए थे। ये भी अंदेशा है कि रकम खुर्द-बुर्द करना भी मर्डर की एक वजह है। सरिता के पति किशन के साथ कुछ PHOTOS… रील बनाने और फैशन की शौकीन
सरिता कम को सजने-संवरने का काफी शौक रहा। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थी। उसकी कई रील्स भी सामने आई हैं। परिवार का कहना है कि वह काफी खर्चीली थी। इस वजह से उन्हें अंदेशा है कि रामकिशन के जुटाए 5 लाख भी खुर्द-बुर्द किए। रामकिशन के परिजनों ने सरिता को लेकर क्या 5 बड़े दावे किए जानिये…अभी तक पुलिस पूछताछ में सरिता का क्या रवैया रहा हत्या पर कोई पछतावा नहीं, जेल को लेकर बेपरवाह
पति रामकिशन की हत्या की आरोपी सरिता दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान उसका व्यवहार पूरी तरह सामान्य रहा। पूछताछ में उसने साफ कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। जब उससे पूछा गया कि उसने दो परिवारों और तीन बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है, तब भी उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं दिखा। जेल जाने के सवाल पर सरिता ने कहा कि वह जेल में जाकर अपने शरीर का ध्यान रखेगी और खूब एक्सरसाइज करेगी। बच्चों से भी नहीं दिखी ममता
पुलिस रिमांड के दौरान वीरवार को दिन में उसके दो छोटो बेटे उसके पास आए, तब भी सरिता के चेहरे पर ममता या भावुकता के कोई भाव नजर नहीं आए। उसने बेहद कठोर स्वर में कहा कि कोई बात नहीं, वह जेल चली जाएगी। बाद में कोट मोहल्ला चौकी पर रामकिशन के बड़े भाई मेहर सिंह अपने परिवार के साथ बच्चों को लेने पहुंचे। पहले सरिता ने बच्चों को उनके नाना के घर भेजने की बात कही, लेकिन जब वहां से कोई नहीं आया तो उसने दो छोटे बच्चों से कहा कि बड़े पापा के घर चले जाओ, जेल से बाहर आने के बाद वह खुद उन्हें ले आएगी। यह सुनकर मेहर सिंह ने बच्चों को साथ ले जाने से इनकार कर दिया और खाली हाथ लौट गए। पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर मारने का ये है पूरा मामला रात में पहले झगड़ा हुआ, फिर साथ सोए पति-पत्नी
5 जनवरी की शाम को सरिता ने पति रामकिशन से 3 हजार रुपए मांगे। पति ने मना किया तो दोनों में झगड़ा हुआ। हालांकि फिर सुलह हो गई। दोनों ने एक साथ खाना खाया और कमरे में सोए। सरिता ने पुलिस को बताया है कि गांजा पीने के बाद रामकिशन ने उसके साथ संबंध बनाए और बेड पर मारपीट की। आरोप-पति पोर्न फिल्म देखकर वैसे संबंध बनाने को कहता था
सरिता ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि पति उसे तंग करता था पोर्न फिल्में देखकर वैसा ही संबंध बनाने का दबाव बनाता था। उसे बेल्ट से मारता भी था। 5-6 जनवरी की आधी रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ था। संबंध बनाते वक्त पति ने मारपीट की थी। पति सोया तो प्रेमी ने तकिया मुंह पर रखा, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाया
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामकिशन के मर्डर में सरिता के कथित प्रेमी सतपाल की भी भूमिका है। आधी रात के बाद जब रामकिशन सो गया तब सरिता ने उसे बुलाया। सतपाल ने तकिये से रामकिशन का मुंह दबाया, जबकि सरिता ने प्राइवेट पार्ट दबा दिया, जिससे मौत हो गई। —————- ये खबर भी पढ़ें… पोर्न फिल्में देख संबंध बनाने को मजबूर करता था पति:सोनीपत में पत्नी का खुलासा- गांजा पीकर ऐसा किया, गुस्से में प्राइवेट पार्ट दबाकर मारा सोनीपत के मैरिज गार्डन में प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पत्नी सरिता ने कई खुलासे किए। सरिता 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पति रामकिशन (39) गांजा पीता था। वो अकसर पोर्न फिल्में देखकर उसे वैसे ही संबंध बनाने को मजबूर करता था। वह उससे तंग आ चुकी थी। (पूरी खबर पढ़ें)