हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय महिला के साथ चलती वैन में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवक महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। महिला के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रहती है। पीड़ित की बहन का कहना है कि युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठाया था। फिर उसके साथ गाड़ी में रेप किया। पीड़ित की बहन ने बताई वारदात… फरीदाबाद के जिस अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता का इलाज चल रहा है वहां की डॉक्टर सौम्या झा ने बताया कि लड़की को काफी चोटें आई हैं। फेस पर केवीकल हड्डी टूटी और शोल्डर डिसलोकेट हो गया है। सर्जरी की तैयारी की जा रही है। वैसे महिला खतरे से बाहर है। ऐसा लगता है कि लड़की को ये चोट किसी हार्ड ऑब्जेक्ट सड़क या पत्थर पर फेंकने से हुई है। जांच के लिए सैंपल FSL भेजे गए हैं। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को को हिरासत में लिया है। थाना इंचार्ज श्री भगवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। ********** यह खबर भी पढ़ें पानीपत में लेडी एडवोकेट से रेप: शराब पिलाकर साथी वकील ने संबंध बनाए, बोली- अश्लील VIDEO बना किया ब्लैकमेल हरियाणा में पानीपत की कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाली एक महिला वकील से दूसरे वकील ने रेप किया। आरोपी ने महिला वकील की अश्लील फोटो-वीडियो अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड किए। जिसके बाद वह उसे वकील साथियों में वायरल करने की धमकी दे कर लगातार महिला वकील से रेप करता रहा। (पूरी खबर पढे़ें…)