इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों से विवाद करने वाले यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस ने संबंधित यात्री को विमान से उतारकर थाने ले जाकर कार्रवाई की। एरोड्रम पुलिस ने शरीफ कुरैशी, निवासी एच.डी. आइडिया कॉलोनी, तीन इमली की शिकायत पर मंगलवार को सुनील कुमार पुत्र इंदर सिंह, निवासी रमेश एमसी बसाऊ मार्केट के पास, बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इंडिगो की सोमवार रात 9:15 बजे की फ्लाइट में एक यात्री शराब के नशे में था। इंडिगो के सीनियर सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव ने इस मामले की जानकारी अन्य अधिकारियों को दी। इसके बाद क्रू मेंबर से लिखित शिकायत करवाई गई। पुलिस ने यात्री को नोटिस देकर छोड़ दिया। अन्य यात्रियों के साथ भी बदतमीजी की फरियादी शरीफ कुरैशी ने बताया कि वह एयरपोर्ट परिसर में इंडिगो एयरलाइंस के विमान (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-ILS A321) में ड्यूटी पर था। इसी दौरान खड़ी फ्लाइट नंबर 6E-6002 से क्रू मेंबर याशी सांगवान और रिया आर्या ने उन्हें आवाज देकर बुलाया और बताया कि सीट नंबर 29A पर बैठे यात्री सुनील कुमार द्वारा उनके साथ और पास बैठे अन्य यात्रियों के साथ बदतमीजी की जा रही है। इसके बाद जब वह विमान के अंदर पहुंचे और सीट नंबर 29A पर बैठे यात्री सुनील कुमार से बात की, तो उसने फ्लाइट के दो घंटे लेट होने को लेकर नाराजगी जताई और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इस दौरान उसने क्रू मेंबरों के साथ भी अपशब्द कहे। जान से मारने की दी धमकी जब सुनील कुमार को समझाने और रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। वह बार-बार कह रहा था कि फ्लाइट पहले ही लेट है और उसे नीचे उतारा जाए। इसी दौरान उसने इमरजेंसी दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए यात्री को विमान से उतारकर एरोड्रम थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।