ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने दावा किया है कि राहुल गांधी के विदेश दौरों के दौरान भारतीय दूतावास के अधिकारी उन पर नजर रखते हैं और कई बार विदेशी नेताओं से उन्हें न मिलने को कहा जाता है। पित्रोदा ने राहुल के दौरे को लेकर गुरुवार को इंडिया टुडे से बातचीत की है। इसमें उन्होंने कहा- मैने खुद देखा है कि राहुल गांधी के होटल, मीटिंग्स और एयरपोर्ट पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। हालांकि इसके सबूत नहीं हैं, लेकिन अनुभव के आधार पर यह बात कह रहा हूं। वहीं पित्रोदा ने भाजपा के राहुल पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को खारिज किया। जर्मनी दौरे की टाइमिंग पर उन्होंने कहा कि विदेश यात्राएं अचानक तय नहीं होतीं, बल्कि महीनों पहले से उनका कार्यक्रम बनता है। पित्रोदा की 6 बड़ी बातें… भाजपा ने कहा था- राहुल गांधी की कांग्रेस अराजकता चाहती है राहुल के बयान पर बीजेपी ने मंगलवार को उन पर तीखा हमला बोला था। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था- राहुल विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं, झूठ बोलते हैं। वे लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं, बल्कि लीडर ऑफ प्रोपेडंगा हैं। उन्होंने जर्मनी में चीन तरक्की कर रहा है। चीन की प्रशंसा करो, भारत को बदनाम करो, यही अब राहुल गांधी की पहचान बन गई है।” भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल और कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र में अराजकता और अशांति फैलाना चाहते हैं। प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा, ‘राहुल गांधी कहते हैं कि लोग आपस में लड़ेंगे, भारत असफल हो जाएगा। क्या भारत से प्रेम करने वाला कोई व्यक्ति भारत को असफल होते देखना चाहेगा? राहुल ने कहा था- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर 17-19 दिसंबर तक जर्मनी में थे। इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। राहुल ने बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। बीजेपी राज्यों की समानता, भाषाओं की समानता और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की बात कर रही है। बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें… ————— ये खबर भी पढ़ें… ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे:विरोधी ताकतों से मिलते हैं, राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…