संभल में मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात सामने आई है। यहां पत्नी ने दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कारोबारी पति की हत्या कर दी। तीनों ने पहले लोहे की रॉड, जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े से उसके सिर पर वार किए। फिर मौत होने के बाद ग्राइंडर से शव के कई टुकड़े कर दिए। मृतक के धड़ और कटे हुए हाथ को घर से 800 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। जबकि सिर को रामघाट पर गंगा नदी में बहा दिया। कपड़े भी जला दिए। पत्नी ने खुद को बचाने के लिए 6 दिन बाद पति के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। 27 दिन बाद पुलिस ने नाले किनारे पॉलिथीन में सड़ा-गला आधा शव बरामद किया। 5 दिन बाद पोस्टमॉर्टम के दौरान शव के कटे हुए हाथ पर ‘राहुल’ नाम का टैटू दिखा। जिससे मृतक के शव की पहचान हुई। पुलिस को पत्नी से पूछताछ में शक हुआ। घर पहुंचकर पुलिस ने जब छानबीन की तो लोहे की रॉड, तख्त और हीटर पर खून के सूखे धब्बे मिले। पुलिस की जांच में पड़ोसियों के जरिए महिला के अफेयर की जानकारी मिली। उसकी बेटी ने भी घर पर दो लोगों के आने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने पत्नी रूबी और उसके बॉयफ्रेंड गौरव को जेल भेज दिया है। वारदात जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है। पहले तस्वीरें देखिए… खौफनाक हत्या की पूरी कहानी 4 पॉइंट में पढ़िए 1- सड़ा गला शव मिला,टैटू से हुई पहचान
थाना रजपुरा के कस्बा गंवा का रहने वाला राहुल जूते का कारोबार करता था। उसकी शादी 15 साल पहले चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी से हुई थी। दोनों के 12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव काफी सड़ी-गली हालत में था। पहले शव को मॉर्च्युरी में पहचान के लिए रखा गया, लेकिन कोई नहीं आया। पांच दिन बाद यानी 20 दिसंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस दौरान कटे हुए हाथ पर ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ मिला। 2- जांच की तो पत्नी के अफेयर के पता चला
शव की पहचान 40 साल के राहुल के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि राहुल 18 नवंबर से लापता था। 24 नवंबर को पत्नी रूबी ने कोतवाली चंदौसी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गांव और परिवार वालों से पूछताछ की। इसमें महिला के अफेयर की जानकारी सामने आई। 21 दिसंबर को पुलिस घर जांच करने पहुंची तो तख्त, लोहे की रॉड और बिजली हीटर पर खून के धब्बे मिले। फोरेंसिक टीम ने इन्हें कब्जे में लेकर लैब भेजा। 3- सख्ती से पूछताछ की तो टूट गई महिला
पुलिस के सख्ती करने पर रूबी ने गौरव के साथ अफेयर की बात कबूल की। उसने बताया कि 18 नवंबर 2025 की रात राहुल ने बॉयफ्रेंड गौरव के साथ संबंध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा। फिर मारपीट करने लगा। सामाजिक रूप से बेइज्जत करने की बात कहने लगा। तभी हम लोगों ने उसे मार डाला। मैंने जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े और गौरव ने लोहे की रॉड से राहुल के सिर पर वार किया। वह जैसी ही जमीन पर गिरा, उसका सिर कूच दिया। इसके बाद कारीगर से ग्राइंडर लाकर शव के टुकड़े कर दिए। पकड़े जाने के डर से 24 नवंबर को पुलिस में उसकी फर्जी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 4- रेकी कर फेंके बॉडी के टुकड़े, ताकि सीसीटीवी में न दिखे आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद राहुल के कपड़ों को जला दिया। शव के टुकड़ों को फेंकने के लिए उन्होंने प्रॉपर रेकी की। ऐसे रास्ते चुने, जिन पर कहीं भी सीसीटीवी न लगा हो। रात का समय चुना। इसीलिए आरोपियों का कोई विजुअल नहीं मिला। 10 साल की बेटी ने बताया- मम्मी-पापा में अक्सर लड़ाई होती थी। घर पर 3 लोग आते थे। मेरे लिए चॉकलेट लाते थे। एक व्यक्ति कहता था कि बस कुछ महीने और, फिर मैं ही तुम्हें रखूंगा… तुम्हारे पापा बीच से हट जाएंगे। मेरी मां और जिसने भी पापा के साथ यह किया, सबको फांसी मिलनी चाहिए।” एसपी बोले- कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया- पुलिस की जांच में हत्या अवैध संबंधों के चलते होने की बात सामने आई है। पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने जुर्म कबूल कर लिया है। शव काटने में इस्तेमाल ग्राइंडर बरामद कर किया गया है। फिलहाल पुलिस के स्तर से दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सौरभ हत्याकांड के बारे में जानिए- लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात को हत्या कर दी थी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया था। पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वे लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के घर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई। ——— ——————————— ये खबर भी पढ़ें… संभल में रेपिस्ट को हाथ-पैर बांधकर पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे, खिड़की तोड़कर महिला के घर में घुसा था संभल में घर में घुसकर एक महिला के साथ युवक ने रेप किया। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी दी। शोर होने पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और लात-घूसे मारे। फिर उसे छोड़ दिया। अगले दिन महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना 19 दिसंबर की है। लेकिन, मारपीट का वीडियो रविवार को सामने आया। मामला थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…