हरियाणा में VIP सिक्योरिटी को लेकर चल रही कन्ट्रोवर्सी के बीच पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने एक नया लेटर जारी किया है। समें पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। लेटर में लिखा-’मॉल-सिनेमा, शादी-मय्यत में कुछ फुकरे लोग पुलिस सुरक्षा का शो-ऑफ करते दिखते हैं। ऐसे तिकड़मियों को ब्लैकलिस्ट कर दें। ’यह लेटर उस समय आया है जब पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला, जीजा देवेंद्र कादियान और ससुर पूर्व ADGP परमजीत सिंह अहलावत की सिक्योरिटी वापस लेने का फैसला लिया गया है। चौटाला परिवार इस फैसले पर आक्रामक है और लगातार भाजपा सरकार और डीजीपी को निशाने पर लेकर बयानबाजी कर रहा है। सिरसा में दो जजपा के यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यह तक कह डाला-ओपी सिंह तो चंद दिनों का मेहमान है। ये मैं कह रहा हूं कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। पहले चौधरी देवीलाल अधिकारियों को गांव में ले जाते थे। मगर, अब हालात बदल गए। नौकर होते हुए भी बॉस बनकर बैठे हैं। तानाशाह बनकर बैठे हैं। ओपी सिंह उनमें से एक हैं। इससे पहले गुरुग्राम में दिए डीजीपी के थार-बुलेट वाले बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यहां तक की 7 दिसंबर को जींद के जुलाना में हुई रैली में दुष्यंत थार के काफिले के साथ ही पहुंचे। यहां पढ़िए, DGP के लेटर में सिक्योरिटी पर क्या नए निर्देश… JJP नेताओं की सिक्योरिटी वापस ले चुके
पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और डीजीपी ओपी सिंह के बीच चल रहे थार विवाद के बाद 10 दिसंबर को हरियाणा पुलिस ने दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला, जीजा देवेंद्र कादियान और दुष्यंत चौटाला के ससुर पूर्व ADGP परमजीत सिंह अहलावत की सिक्योरिटी वापस ले ली है। वहीं, जींद रैली में “जेजेपी आएगी” गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया और युवा JJP नेता विनेश गुर्जर की भी सुरक्षा हटा ली गई है। राहुल फाजिलपुरिया पर कुछ महीने पहले ही गुरुग्राम में बदमाशों ने हमला भी किया था। दरअसल, 7 दिसंबर को जींद रैली में दुष्यंत चौटाला ने DGP पर बयानबाजी की थी। दुष्यंत ने DGP के उस बयान की निंदा की थी जिसमें कहा गया था कि थार और बुलेट चलाने वालों का दिमाग घुमा हुआ होता है। इतना ही नहीं दुष्यंत ने DGP को चिढ़ाते हुए थार से जींद रैली में एंट्री ली थी और महिला से थार चलवाई। इस थार को हिसार की सुदेश सिवाच ने चलाया था। हरियाणा में VIP सिक्योरिटी लेने वालों की लंबी लिस्ट
हरियाणा में अभी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रदेश के 34 VIP को Z प्लस से लेकर X श्रेणी की सिक्योरिटी मुहैया कराई जा रही है। इसी समीक्षा के आधार पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। साथ ही पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की भी जेड प्लस सुरक्षा जारी रखी गई है, जबकि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है। INLD नेता अभय सिंह चौटाला को Y+ सिक्योरिटी दी गई है। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के केस में फैसला सुनाने वाले सीबीआई जज जगदीप सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी और हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा पुलिस की तरफ से जेड सिक्योरिटी दी गई है। एक्स श्रेणी में कई नेता और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
एक्स श्रेणी सुरक्षा घेरे की बात करें तो इनमें कई नेता और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें एचएसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष बाबा कर्मजीत सिंह, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, IAS शेखर दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की पत्नी जसमा देवी, एचएसजीपीसी के महासचिव रमणीक सिंह मान, बहादुरगढ़ के विधायक राजेंद्र जून, बहादुरगढ़ नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सरोज राठी के नाम शामिल हैं। साथ ही पंजाब के पूर्व डीजीपी ओपी शर्मा, हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीएस संधू, पूर्व एडीजीपी सीआईडी अनिल कुमार राव, पूर्व एडीजीपी शरद कुमार को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। 72 VIP की सिक्योरिटी वापस ली
गुरुवार को ही हरियाणा में वीआईपी सिक्योरिटी को लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तर पर की गई सिक्योरिटी को लेकर रिव्यू मीटिंगों में 72 वीआईपी की सिक्योरिटी वापस ली गई है। ये रिव्यू पूरे प्रदेश में थ्रेट, एक्सटॉर्शन कॉल के आधार पर दी गई सिक्योरिटी पर पुलिस ने किया है। इस फैसले से 200+ PSO को वीआईपी ड्यूटी से वापस बुलाया गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने इसकी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर खुद पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि इसको लेकर लगातार रिव्यू किया जाता रहेगा। डीजीपी ने लिखा है कि अब सुरक्षा केवल उन्हीं को मिलेगी, जिन्हें वास्तविक खतरा है। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. दिग्विजय चौटाला बोले- हरियाणा DGP विनाश की राह पर:सिक्योरिटी वापस लेने पर तंज, जींद रैली से BJP और ओपी सिंह की नींद उड़ी हरियाणा में DGP ओपी सिंह और पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के बीच विवाद के चलते सिक्योरिटी वापस लिए जाने पर दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार और डीजीपी ओपी सिंह पर कटाक्ष किया। इसे लेकर आज (वीरवार को) दिग्विजय चौटाला ने बरनाला रोड से बाईपास स्थित चौटाला हाउस में मीडिया से बातचीत की। दिग्विजय जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष हैं। (पूरी खबर पढ़ें)