छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 2 परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), भूपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) के रूप में हुई है। सभी लोग छत्तीसगढ़ मूवी देखकर लौट रहे थे। मरने वालों में लखनराम मंडावी और भूपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं। हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए कैसे हुआ भीषण हादसा ? दरअसल, 18 नवंबर की रात को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े डोंगर गांव के रहने वाले 11 लोग छत्तीसगढ़ फिल्म ‘माटी’ देखने के लिए गए थे। फिल्म खत्म होने के बाद स्कॉर्पियो से अपने गांव बड़े डोंगर लौट रहे थे। वह मसोरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि मसोरा टोल प्लाजा के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें कुछ के माथे पर, कुछ के हाथ और कुछ के सीने पर चोटें आईं हैं। वहीं 7 लोग घायल हैं, जिसमें कुछ लोगों के हाथ टूट गए हैं, तो किसी के सिर पर गंभीर चोट है। 3 लोगों को जगदलपुर रेफर किया गया है, जबकि 4 लोगों का कोंडागांव में ही इलाज चल रहा है। खराब ट्रक को सड़क से क्रेन नहीं मिलने से हटा नहीं पाए थे वहीं हादसे के बाद मसोरा टोल प्लाजा प्रबंधन ने कहा कि खराब ट्रक को हटाने के लिए क्रेन नहीं मिल रहा था, जिससे ट्रक को हटाया नहीं गया। उनके पास भी क्रेन नहीं है। अगर क्रेन मिल जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। टोल प्लाजा प्रबंधन ने लापरवाही स्वीकार की है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घायलों का इलाज जारी है। हादसे को लेकर जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ में हाईवे पर 2023 में 4115 हादसे छत्तीसगढ़ पुलिस के आकड़ों के मुताबिक 2023 में हाईवे पर 4115 हादसे हुए हैं। इसमें से NHAI के आधीन हाइवे पर 2082 हादसों में 982 लोगों ने जान गवाई है। वहीं स्टेट हाइवे पर एक साल में 2033 हादसे हुए हैं, जिनमें 903 लोगों की जानें गई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल हाईवे पर 4815 हादसों में 885 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें नशे और रॉन्ग साइड से ड्राइविंग के चलते हुई हैं। वहीं साल 2022 में 13286 हादसों में 5834 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जबकि 11 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। …………………………… सड़क हादसे से जुड़ी खबर भी पढ़ें… ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर…5 की मौत:इनमें कोलकाता की 3 महिला टीचर भी, 5 की हालत नाजुक, बालाघाट से बिलासपुर जा रहे थे छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महीने पहले रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी थी। भीषण हादसे में 3 महिला शिक्षिका, एक नाबालिग लड़की और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर