मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को ₹252 करोड़ के ड्रग्स मामले में तलब किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि ओरी को गुरुवार सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। मामला मार्च 2024 का है, जब पुलिस ने सांगली की एक फैक्ट्री से 126.14 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की थी। जिसकी कीमत लगभग ₹252 करोड़ थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में 4 साल के बच्चे ने चिप्स के पैकेट में आए खिलौने को निगला, दम घुटने से मौत ओडिशा के कंधमाल जिले के मुसुमाहापाड़ा गांव में 4 साल के बिगिल प्रधान की चिप्स पैकेट में मिले प्लास्टिक खिलौना बंदूक निगलने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते समय खिलौना मुंह में फंसने पर बेहोश हो गया था। परिवार उसे 30 किमी दूर दरिंगबाड़ी सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी के अनुसार खिलौना उसकी सांस नली में अटक गया था जिससे दम घुट गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है और वे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 रद्द किया, कहा- यह न्यायिक स्वतंत्रता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट, 2021 को रद्द कर दिया। चीफ जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि यह कानून सेपरेशन ऑफ पावर और न्यायिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार पर भी नाराजगी जताई कि उसने ट्रिब्यूनल नियुक्तियों को लेकर पहले दिए गए कोर्ट के निर्देशों को लागू नहीं किया। बेंच ने सरकार द्वारा उसी तरह के प्रावधान दोबारा लाने पर आपत्ति जताई, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका था। कोर्ट ने कहा कि यह एक्ट बिना किसी कमी को दूर किए “विधायी ओवर रूलिंग” जैसा कदम है, जो स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने साफ किया कि जब तक संसद नया कानून नहीं लाती, तब तक मद्रास बार एसोसिएशन केस के पिछले फैसलों में दिए गए निर्देश ही लागू रहेंगे। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 4 महीने के भीतर राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल आयोग बनाने का निर्देश भी दिया। कोलंबो में खराब मौसम के कारण इस्तांबुल और दमाम की दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स तिरुवनंतपुरम डायवर्ट श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खराब मौसम के कारण बुधवार सुबह दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इस्तांबुल से आ रही तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में 258 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार थे, जबकि दमाम (सऊदी अरब) से उड़ान भरने वाली श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट में 188 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। दोनों फ्लाइट्स सुबह करीब 7 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुईं। मौसम सुधरने के बाद दोनों विमान 8 बजकर 38 मिनट और 8 बजकर 48 मिनट पर कोलंबो के लिए रवाना हो गए। कर्नाटक के बेलगावी में तीन युवकों की दम घुटने से मौत कर्नाटक के बेलगावी में कमरे को गर्म रखने के लिए जलाए गए चारकोल स्टोव से निकली जहरीली गैस की वजह से तीन युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है। ठंड बढ़ने के कारण युवकों ने कमरे को गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाया था। आशंका है कि कमरे में वेंटिलेशन न होने से कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) जमा हो गई, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी। मृतकों की पहचान रेहान मोटे (22), मोहीन नलबंद (23) और सरफराज हरपनहल्ली (22) के रूप में हुई है। चौथे युवक शाह नवाज (19) को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूरत एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री के पास ₹1.41 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद सूरत एयरपोर्ट पर मंगलवार को CISF और सूरत पुलिस क्राइम ब्रांच ने 4 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। यह ड्रग्स बच्चों के खिलौनों के डिब्बों में छिपा कर लाया जा रहा था। एयर इंडिया की फ्लाइट से बैंकॉक से आए यात्री जाफर मोबाइल वाला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास आठ पैकेट में कुल 4 किलो हाइड्रो गांजा था, जिसकी कीमत लगभग ₹1.41 करोड़ है। पुलिस के मुताबिक जाफर पहले भी सोने, नशीली दवाओं और ई-सिगरेट की तस्करी में शामिल रहा है। उसकी पत्नी बुशरा बेगम भी पहले 7 किलो गांजा का साथ पकड़ी गई थी और जेल में है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई इंटर-एजेंसी ऑपरेशन का हिस्सा थी। मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, 3.25 लाख रुपए की नकदी भी बरामद मणिपुर में इम्फाल के दो जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज सुबह इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक 53 वर्षीय सक्रिय मेंबर को मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के मालोम माखा लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 3.25 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई। संगठन के एक और सदस्य को जिले के केबुल अवांग थाना लेइराक स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। तमिलनाडु के थूथुकुड़ी में सड़क हादसा; 3 ट्रेनी डॉक्टरों की मौत, 2 घायल तमिलनाडु के थूथुकुड़ी में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में सरकारी मेडिकल कॉलेज के चौथे वर्ष के तीन ट्रेनी डॉक्टरों की मौत हो गई। दरअसल, उनकी कार बारिश के दौरान फिसलकर बीच रोड पर एक पेड़ से जा टकराई थी। घटना में दो अन्य डॉक्टर घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी। कार तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है और आगे की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।