दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई i20 कार का नया CCTV फुटेज सामने आया है। 10 नवंबर को ब्लास्ट से पहले दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आतंकी उमर नबी कार लेकर दिल्ली के अरुणा आसिफ अली रोड से गुजर रहा है। उमर इसी रोड पर स्थित एक मस्जिद में 10 मिनट के लिए रुका था। इसके बाद उमर लाल किले के पास पार्किंग में पहुंचा। शाम 6 बजकर 52 मिनट पर सुभाष नगर के ट्रैफिक सिग्नल पर कार में ब्लास्ट हुआ, जिसमें अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 25 ठिकानों पर रेड की है। टीम ने यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को सील कर दिया है। ED को जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिली हैं। जिसमें 9 शेल कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड पाई गईं। कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर है। साथ ही EPFO का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। मंगलवार सुबह हरियाणा के कार्यवाहक DGP ओपी सिंह भी यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। कुछ देर रुकने के बाद वह यहां से चले गए। वहीं यूनिवर्सिटी का मेडिकल स्टाफ छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा है। आतंकी उमर का नया वीडियो सामने आया
आतंकी उमर का ब्लास्ट से पहले का एक वीडियो सामने आया है। उसने कहा- “लोग आत्मघाती हमलों को ठीक से नहीं समझते। ये हमले लोकतंत्र के खिलाफ हैं और किसी भी अच्छे समाज में इन्हें सही नहीं ठहराया जा सकता। आत्मघाती हमलों की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि हमलावर को लगता है कि उसकी मौत तय है। इससे वह बहुत खतरनाक हो जाता है। उसे लगता है कि मौत ही उसका आखिरी ठिकाना है। ऐसा सोचना गलत है। यह जीवन, समाज और कानून के खिलाफ है।” मामले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….