बेतिया में बेकाबू कार ने बारातियों को रौंद दिया, जिसमें 3 की मौत हो गई, जबकि 16 जख्मी हैं। हादसा बेतिया-बगहा नेशनल हाईवे पर बिशुनुुरवा गांव के पास हुआ। मरने वालों में दूल्हे के फूफा और अगुआ भी हैं। जबकि घायलों में से 2 की हालत नाजुक है। एक्सीडेंट दुल्हन के घर के सामने हुआ। सभी बाराती खाना खाकर सड़क पार कर रहे थे, तभी बेकाबू कार ने कुचल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लौरिया CHC में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे बारातियों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देखकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ इधर-उधर छिपने लगे। कुछ लोगों से मारपीट भी हुई। जिसके कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी रही। लोगों के आक्रोश के सामने पुलिस बेबस दिखी। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें…. सड़क पार करने के दौरान हादसा शिकारपुर थाना के धूमनगर मटियरिया से बिशुनुुरवा गांव में बारात आई थी। बारात दुल्हन के दरवाजे पर लगी। करीब 8.30 बजे रात में खाना करके सड़क पार कर रहे थे। तभी बगहा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बारातियों को रौंद दिया। जिसमें दूल्हे के फूफा समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दूल्हे के फूफा की भी मौत मृतकों की पहचान दूल्हे के फूफा और नेपाल के भलुई चौक निवासी हरिशंकर कुशवाहा (40), अगुआ और बिशुनपुरवा गांव निवासी दिनेश प्रसाद कुशवाहा(32), और नरकटियागंज के टेढ़ी कुईया वार्ड 6 निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है। हादसे के बाद सादे तरीके से नरकटियागंज धूमनगर चौक निवासी विनोद महतो के बेटे सोनू कुमार की शादी लौरिया के बिशुनपुरवा गांव निवासी अमेरिका कुशवाहा की बेटी से हुई। परिजन बोले- इलाज में देरी से मौत घायलों के लेकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। मृतक दिनेश के दोस्त अनुज ठाकुर का आरोप है कि रात करीब पौने 9 बजे वो घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां एक भी डॉक्टर, नर्स नहीं थी। ———– क्या आप हैं बिहार के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 3 करोड़ तक के इनाम बिहार से जुड़े 3 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 3 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके। क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें – https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb ———— इसे भी पढ़िए… मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत:5 झुलसे, देर रात लगी आग; सभी सोए थे, संभलने का मौका तक नहीं मिला मुजफ्फरपुर में जलने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके 2 बच्चे और मां शामिल हैं। हादसे में तीन महिला समेत 5 लोग झुलस गए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों को इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें।