हिमाचल प्रदेश में शिमला में गर्मी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। ऊंचे क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चल रही है। इससे, निचले इलाकों में सुबह-शाम और रात के वक्त का तापमान कम हो रहा है। प्रदेश के 27 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2.6 डिग्री के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि प्रदेश के सबसे गर्म शहर ऊना का रात का तापमान 7.5 डिग्री, सोलन का 4.0 डिग्री, सुंदरनगर का 5, भुंतर 3.9, मनाली 3.7, कांगड़ा 8.0, मंडी 6.8, बिलासपुर का 8.5 डिग्री और हमीरपुर का 6.5 डिग्री तक गिर चुका है। वहीं प्रदेश के चार शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस (-1.0), कुकुमसैरी का माइनस (-4.9), समदो का माइनस (-0.2) और ताबो का माइनस (-5.0) डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है। अगले छह दिन साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर अगले छह दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। इससे अधिक ऊंचे व मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से कम और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना रहेगा। मंडी-बिलासपुर में छाया कोहरा मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी भी 200 मीटर तक कम हुई।