हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम व रात के वक्त ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राज्य के 10 शहरों का टेंपरेचर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 3 जगह माइनस में चला गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस (-4.5) डिग्री तक गिर चुका है। कुकुमसैरी का माइनस (-2.9) डिग्री और केलांग का माइनस (-3) डिग्री रह गया है। इस विंटर सीजन में पहली बार राज्य के 25 शहरों का पारा एक साथ 10 डिग्री से नीचे गिरा है। मौसम में आए बदलाव से अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ती जा रही है। इससे शिमला से ज्यादा ठंड कांगड़ा, ऊना, मंडी, सोलन, हमीरपुर व बिलासपुर में पड़नी शुरू हो गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि प्रदेश के सबसे गर्म शहर ऊना का तापमान 8.5 डिग्री तक गिर चुका है। पालमपुर का पारा 5.0 डिग्री, मनाली का 2.7, सोलन का 5.3, कांगड़ा का 5.8, मंडी का 7.6, बिलासपुर का 9.0, हमीरपुर का 6.0 डिग्री तक रात का तापमान गिर चुका है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे चला गया है। पालमपुर के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 5 डिग्री की गिरावट आने के बाद न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। आज मंडी-बिलासपुर में कोहरे का येलो अलर्ट मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर में भाखड़ा डैम के आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा। इससे सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर तक कम हो गई। इन क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से कोहरा छा रहा है। अगले 6 दिन खिलेगी धूप मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। प्रदेश में इससे दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन रात का तापमान अधिक ऊंचे व मैदानी क्षेत्रों में नॉर्मल से कम रहेगा।