हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET)-2024 के तीनों लेवल में कुल 14% परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। पिछली बार साल 2023 में परीक्षा हुई थी। तब भी रिजल्ट करीब 14% रहा था। हालांकि तब ग्रेस मार्क्स भी मिले थे। इस बार 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से करीब 47 हजार को सफलता मिली है। 101 दिन बाद नतीजे आए। लेवल-1 यानी प्राइमरी टीचर व लेवल-2 यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर में क्रमशः 16.2 व 16.4% विद्यार्थी सफल हुए। जबकि लेवल-3 यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की परीक्षा में सिर्फ 9.6 प्रतिशत को ही सफलता मिली। HTET पास करने का मतलब सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है, बल्कि सरकारी भर्ती में आवेदन करने की पात्रता भर है। अगले महीने से HTET-2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अब सवाल-जवाब में जानिए HTET रिजल्ट को लेकर जरूरी बातें… सवाल: कैसे तय होती है कटऑफ?
जवाब: बोर्ड के नियमों के अनुसार जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 150 में से 90 अंक (60%) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 में से 82 अंक (55%) प्राप्त करना अनिवार्य है। सवाल: रिजल्ट को अच्छा कहेंगे या खराब?
जवाब: हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा के मुताबिक पिछली बार भी HTET का औसत परिणाम करीब 14 प्रतिशत रहा था, इस बार भी लगभग वही स्थिति देखने को मिली है। इससे साफ है कि परीक्षा का स्तर कठिन बना हुआ है और प्रतियोगिता लगातार बढ़ रही है। सवाल: लेवल-3 का रिजल्ट सबसे खराब क्यों?
जवाब: लेवल-3 पास करने वाले को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) की पात्रता मिलती है। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट वाले ही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए इस लेवल की परीक्षा सबसे कठिन रखी जाती है। पे-स्केल भी ज्यादा होता है। PGT सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं को पढ़ाते हैं। सवाल: सबसे बेहतर रिजल्ट कब आया?
जवाब: साल 2022 के बाद से रिजल्ट बेहतर कहा जा सकता है। सबसे खराब रिजल्ट साल 2020 में आया था। तब तीनों लेवल में क्रमशः 7, 5 व 4% ही पास हुए थे। सवाल: अब आगे क्या?
जवाब: HTET पास करने वाली की मान्यता अब जीवनभर रहती है। पहले HTET की पात्रता 7 साल थी। यानी इस दौरान नौकरी न मिले तो दोबारा परीक्षा पास करनी होती थी। सवाल: अब 2025 का HTET होगा क्या?
जवाब: बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा के मुताबिक प्रयास है कि HTET-2025 के लिए दिसंबर महीने तक आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दें। ऐसे में संभावना है कि परीक्षा साल 2026 में ही हो पाएगी। जैसे साल 2024 की परीक्षा इस साल जुलाई में हुई। सवाल: HTET पास होना क्या सरकारी नौकरी की गारंटी है?
जवाब: बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा कहते हैं- HTET पास होने का मतलब है कि सरकारी शिक्षक की भर्ती में आवेदन करने की पात्रता है। यानी यह नौकरी की गारंटी नहीं बल्कि नौकरी के लिए आवेदन करने की जरूरी पात्रता ही है। सवाल: हरियाणा में शिक्षकों की भर्तियां कब तक होंगी?
जवाब: इसका कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी तो हरियाणा सरकार रेगुलर भर्ती निकालने की बजाय हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से शिक्षक रख रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में शिक्षकों के कुल 1,15,325 स्वीकृत पद हैं। इनमें से साढ़े 15,000 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। पीजीटी के साढ़े 8 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। ———————————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में 3.33 लाख अभ्यर्थियों ने दी HTET परीक्षा:नहीं मिला नकल का कोई मामला हरियाणा में गुरुवार को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम चरण के पांच मिनट बाद ही शिक्षा बोर्ड ने आंसर KEY जारी कर दी। शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम दिन पीजीटी लेवल-3 परीक्षा में 83 प्रतिशत उपस्थिति रही। कुल 1 लाख 559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पूरी खबर पढ़ें…