चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर सोमवार को बवाल हुआ। किसानों ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर आने-जाने वाली सारी सड़कें जाम कर दीं। इस वजह से बच्चों को स्कूल से लाने वाले पेरेंट्स भी फंस गए। स्टूडेंट्स ने पुलिस से धक्कामुक्की के बाद PGI के सामने गेट नंबर 1 को तोड़ दिया। हालांकि उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर गेट पर चढ़ीं। लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे पहले स्टूडेंट्स इसी गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे। जिस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई थी। हालांकि इसके बाद 1 नंबर गेट पूरी तरह खोल दिया गया। स्टूडेंट्स और प्रदर्शनकारी यहां से यूनिवर्सिटी के भीतर दाखिल हो हुए, जिनमें निहंग भी शामिल थे। उधर, मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर फेज 6 में किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद वह PU में पहुंचे। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की थी। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। किसान नेता बलवीर राजेवाल ने कहा कि मोहाली में हरियाणा पुलिस लगाई गई थी। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की बस खड़ी है। चंडीगढ़ में घुसने से रोकने जाने पर निहंग YPS चौक मोहाली की तरफ रवाना हो गए। वहां जाम लगने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने उसे चारों तरफ से बंद कर दिया। पूरे शहर में 12 जगह नाकाबंदी की गई। चंडीगढ़-कजहेड़ी रोड पर डेढ़ किलोमीटर लगा जाम लग गया। धरनास्थल पर पंजाबी सिंगर इंदरजीत निक्कू भी पहुंचे। शाम को स्टेज से घोषणा की गई कि यह मोर्चा अब यहीं जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी तब तक डटे रहेंगे, जब तक पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया जाता। इसके बाद 5 बजते ही प्रदर्शनकारियों ने स्पीकर बंद कर दिए। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS…. पंजाब यूनिवर्सिटी वाल से जुड़े बड़े अपडेट्स… प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…