मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा- हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हर आठ में से एक वोट चोरी किया गया। ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा हुआ है। हमारे पास सबूत हैं, जो हम आहिस्ते आहिस्ते दिखाएंगे। राहुल ने कहा- मेन मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से कवर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मिलकर लोकतंत्र का नुकसान कर रहे हैं। इससे पहले रविवार सुबह राहुल गांधी ने पचमढ़ी में जंगल सफारी की। वे सुबह 6:14 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ निकले। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर अपनी गाड़ी में सफर किया। फिर खुली जीप में पनारपानी और बारासेल तक घूमे। 8:56 बजे रविशंकर भवन लौटे। रविशंकर भवन में पार्टी पदाधिकारियों से बात करने के बाद राहुल, गांधी चौक पहुंचे। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मौजूद बच्चों से भी मिले। जमीन पर बैठे राहुल, बोले-हिम्मत से लड़ना है, सरकार बनेगी राहुल गांधी के कार्यक्रम के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…