उत्तराखंड की रजत जयंती पर आज पीएम मोदी देहरादून पहुंचे। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में 29 मिनट के भाषण की शुरुआत उन्होंने गढ़वाली बोली में की। उन्होंने कहा- भै-बंधों, दीदी भुल्यों, दाना स्याणां…आप सबुकई म्यारु नमस्कार। इसके बाद उन्होंने सभी उत्तराखंडियों को राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा- तीर्थाटन और बरामासी पर्यटन उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, राज्य का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। ये दुनिया की स्पिरिचुअल कैपिटल के रूप में स्थापित हो सकता है। पीएम ने मंच से बटन दबाकर 8140 करोड़ की योजनाएं भी शुरू कीं। उन्होंने कहा कि कई बार इस राज्य के विकास पर ब्रेक लगा है, लेकिन हमने सुनिश्चित किया है कि ये ब्रेक ना लगे। अगस्त 2014 के बाद 30वीं बार उत्तराखंड पहुंचे मोदी से पहले मंच को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनकी जमकर तारीफ की, मंच से ही उन्होंने एक कविता पढ़कर पीएम को राष्ट्रऋषि बताया। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…