महाकुंभ का आज 12वां दिन है। अब तक रिकॉर्ड 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज से महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों की एंट्री बैन कर दी गई है। शाम को पहली बार ड्रोन शो का आयोजन होगा। डिप्टी CM केशव मौर्य भी आज महाकुंभ में रहेंगे। महाकुंभ में इंदौर से आई माला बेचने वाली बंजारन मोनालिसा अब फिल्मों में काम करने जा रही हैं। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में महत्वपूर्ण भूमिका ऑफर की है। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने कहा- योगी सरकार ने बहुत आलीशान आयोजन किया है। अखाड़ा परिषद में विश्व हिंदू परिषद की खास बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें देशभर के संत और साधु-महात्मा जुटे हैं। गोल्डन बाबा के नाम से प्रसिद्ध महामंडलेश्वर अरुण गिरी के शिष्य ने उन्हें 251 किलो सोने का सिंहासन भेंट किया। अरुण गिरी आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर हैं, जिन्हें अवधूत बाबा भी कहा जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा पहुंची हैं। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान ममता ने संतों जैसे भगवा कपड़े पहन रखे थे। गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला लटकाया हुआ था। 3 तस्वीरें देखिए- महाकुंभ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…