पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज (गुरुवार) 59वां दिन है। मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार हो रहा है। अब खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल के लिए स्पेशल रूम तैयार किया जा रहा है। कमरा शीशे का है और पूरी तरह साउंड प्रूफ होगा। उसमें सूरज की रोशनी आसानी से आ सकेगी। कमरे के पास बाथरूम व अन्य सुविधाएं भी होंगी। अंदर गर्म पानी भी मिलेगा। इससे बनने में 2 दिन लग सकते हैं। जब तक यह बन नहीं जाता, तब तक उन्हें मोर्चे के पास ही मॉडर्न सुविधाओं से लैस ट्रॉली में रखा जाएगा। पटियाला के राजिंदरा अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम भी शिफ्ट में वहां तैनात की गई है, जो उनकी हालत पर नजर रख रही है। इसके अलावा, 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां भी पंजाब समेत सभी राज्यों में जोरों पर चल रही हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा। बुधवार को दोपहर 2 बजे डल्लेवाल को ट्रॉली से स्ट्रेचर पर उतारा गया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। उसके बाद किसान नेताओं, वरिष्ठ डॉक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जगजीत सिंह डल्लेवाल अपनी नई ट्रॉली के पास पहुंचे। जहां वह 3 घंटे तक रहे। डेढ़ घंटे का होगा ट्रैक्टर मार्च
किसानों द्वारा 26 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यह MSP समेत 13 मांगों को लेकर होगा। यह मार्च देशभर के शॉपिंग मॉल, साइलो, टोल प्लाजा, भाजपा दफ्तरों, नेताओं और घरों के सामने से निकाला जाएगा। इसके लिए सभी किसान नेता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सभी नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद दिल्ली कूच को लेकर किसानों की एक अहम बैठक भी होगी। इसमें रणनीति तैयार की जाएगी। पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी ये जानकारी
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। पंजाब सरकार ने डल्लेवाल की मेडिकल रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह मेडिकल सुविधा ले रहे हैं। उन्हें पास में बने अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। केंद्रीय अधिकारियों ने उनसे खनौरी बॉर्डर पर मुलाकात की थी। किसानों और केंद्र की 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी।