पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर का डेथ केस अब CBI को ट्रांसफर हो रहा है। हरियाणा सरकार ने इस बारे में केंद्र को पत्र लिख दिया है। हालांकि सीबीआई की ओर से केस को लेकर अभी रिप्लाई नहीं आया। वहीं, गुरुवार को हरियाणा पुलिस की SIT ने मुस्तफा फैमिली को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा, लेकिन कोई नहीं आया। इस केस में पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और अकील अख्तर की पत्नी पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने की FIR दर्ज हो चुकी है। हालांकि अभी तक इन चारों में से कोई अरेस्ट नहीं हुआ। केस CBI को ट्रांसफर हाेने के मसले पर मुस्तफा ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे 2 दिन से पता था कि केस सीबीआई को जा रहा है। इसकी अच्छी वजहें हैं। इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं। यह बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मलेरकोटला में 25 अक्टूबर को बेटे के लिए अंतिम दुआ का प्रोग्राम रखा गया है। उसके बाद 26 अक्टूबर से हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। मैं तो एसआईटी का भी पूरा सहयोग करने को तैयार था। जो चीजें मांगी जाएंगी, वो जांच टीम को मुहैया करवाई जाएंगी। बेटे की बीमारी और दूसरे तथ्यों पर जांच होगी तो सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी। 4 पॉइंट में समझिए SIT ने अब तक क्या किया… शिकायतकर्ता ने ही रखी थी CBI जांच की मांग अब 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला… —————————– पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी, शादी डैड से पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पंजाब की पूर्व मंत्री पत्नी रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे की हत्या की FIR दर्ज हुई है। मुस्तफा-रजिया के साथ उनकी बेटी और बहू को भी आरोपी बनाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)