गुरुग्राम में 3 साल के बेटे को गोद में लेकर 7वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाली 28 साल की नर्स सर्मिता से जुड़े केस में नया खुलासा हुआ है। ससुरालवालों की डिमांड पर बेटी का घर बचाने के लिए दो लाख रुपए लेकर पहुंचे सर्मिता के पिता को जब पति रोहित यादव ने अपने घर में सरेआम जलील किया तो सर्मिता के सब्र का बांध टूट गया। अपने पिता का अपमान देखकर सर्मिता ने तीन साल के बेटे युवान को गोद में उठाकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सर्मिता पारस अस्पताल में नर्स थी। सर्मिता की मौत के बाद उसके पिता कृष्ण के बयान पर गुरुग्राम के सेक्टर-10 की थाना पुलिस ने सर्मिता के पति रोहित यादव, सास-ससुर और दोनों ननदों के खिलाफ प्रताड़ना और दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज किया है। दोनों ननदों में से एक शादीशुदा है। सर्मिता का मायका महेंद्रगढ़ के बिछनी गांव में है। गुरुवार को सर्मिता और उसके बेटे का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद बॉडी परिवार के हवाले कर दी गई। दोनों का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में किया गया जिसमें मायके वालों के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हुए। जानिए…FIR में लिखी प्रताड़ना की पूरी कहानी डेडिकेटेड नर्स थी सर्मिता
पारस अस्पताल में नर्स की जॉब करने वाली सर्मिता के साथी कर्मचारी भी उसकी मौत की खबर सुनकर हैरान रह गए। अस्पताल के सहकर्मियों ने बताया कि वह डेडिकेटेड नर्स थीं, जो पूरी तरह अपनी जॉब और बेटे की परवरिश में बिजी रहती थीं। वह अपने काम से मतलब रखती थी और किसी से फालतू बात नहीं करती थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
गुरुग्राम सेक्टर-10 पुलिस थाने के SHO योगेश कुमार ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार घर पर था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उधर सर्मिता के पिता कृष्ण का कहना है कि ससुराल वालों के दबाव ने उनकी बेटी की हिम्मत इस हद तक तोड़ दी कि उसने अपने 3 साल के मासूम बेटे के साथ सुसाइड करने का फैसला कर लिया। ——————————– गुरुग्राम में बेटे के साथ सातवीं मंजिल से कूदी नर्स:दोनों की मौत; परिजन थाने बुलाए, मायका पक्ष बोला- दहेज के लिए परेशान किया हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को एक 27 वर्षीय विवाहिता ने अपने 3 साल के बच्चे के साथ बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोग दोनों को फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)