मध्य प्रदेश में दीपोत्सव की शुरुआत उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से हुई। शनि प्रदोष और धनतेरस के पावन संयोग पर महापूजा की गई। धनतेरस पर भोपाल में लग्जरी प्रॉपर्टी और कारों की डिमांड ज्यादा है। इंदौर के सराफा बाजार में ग्राहकों के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है। बर्तन की दुकान को 44 फीट हाइट तक बर्तनों से सजाया गया है। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पर बैठे। उन्होंने ग्राहकों सामान तौलकर दिया। साथ ही बताया कि इस दुकान की शुरुआत उनके माता-पिता ने की थी। वहीं, बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने पत्नी के साथ फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से खरीदारी की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हर नागरिक का दायित्व है। एमपी में ₹2500 करोड़ के कारोबार की संभावना
धनतेरस पर बाजारों में भीड़ उमड़ी हुई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर सोने-चांदी के आभूषण के शोरूम में हर वर्ग के ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, परंपरागत रूप से धनतेरस पर खरीदे जाने वाले सामान भी व्यवसायियों ने खास तैयारी के साथ बाजार में उपलब्ध कराए हैं। इस साल मध्य प्रदेश में ₹2500 करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना है। एमपी में धनतेरस की तस्वीरें…