गुजरात के वेरावल तालुका के सिदोकर गांव में भंडारे की तैयारी के दौरान करंट लगने एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में यह भंडारा रबारी समुदाय के बड़े धार्मिक स्थल मोमाई माताजी के मढ़ में होने वाला था। भंडारे की तैयारी के लिए मंदिर में काफी संख्या में लोग जमा था। घटना बुधवार सुबह साढ़े चार बजे हुई। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। इसके चलते तीन श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए बिजली के पैनल के पास खड़े हो गए और पैनल में शॉर्ट सर्किट से तीनों करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका ने भारत को चौथा F404 इंजन सौंपा, कुल 99 इंजन देने का कॉन्ट्रैक्ट; तेजस मार्क-1A में इस्तेमाल होगा अमेरिका की कंपनी जीई (GE) एयरोस्पेस ने 30 सितंबर को भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HA) को चौथा GE-F404-IN20 इंजन सौंप दिया है। इस इंजन का इस्तेमाल तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमानों में किया जाएगा। HAL के साथ 2021 में हुए कॉन्ट्रैक्ट के तहत जीई को 99 GE-404 इंजन की आपूर्ति करनी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, बुखार और पैरों में दर्द की शिकायत हुई थी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के एमएस रमैया अस्पताल के डॉक्टर 83 साल के खड़गे का इलाज कर रहे हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के सिलसिले में पहली गिरफ्तारी, मैनेजर और फेस्टिवल ऑर्गनाइजर दिल्ली से पकड़े गए, गुवाहाटी लाई पुलिस नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) के चीफ ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत और जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों पर सिंगापुर में सिंगर की मौत के सिलसिले में पकड़ा गया है। महंत को सिंगापुर से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया, जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। असम सरकार ने 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से हुई गायिका की मौत की जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक एमपी गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT बनाई थी। जिसने महंत, शर्मा और सिंगापुर असम एसोसिएशन के सदस्यों समेत कई लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि महंत और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के जरिए एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें 6 अक्टूबर तक CID के सामने पेश होने को कहा गया है। कोल्हापुर में निर्माणाधीन फायर स्टेशन की छत गिरी; 1 मजदूर की मौत, 5 घायल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मंगलवार रात नगर निगम के निर्माणाधीन फायर स्टेशन की छत गिर गई। हादसे में एक मजदूर नवीनाथ कागलकर (38) की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में अक्षय लाड, दत्तात्रय शेम्बडे, जया शेम्बडे, वनिता गायकवाड़ और सुमन वाघमारे शामिल हैं। सभी का इलाज CPR अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने राहत कार्य किया।