अमेरिका में हरियाणा के कैथल के युवक विकास का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। उसने रोते हुए अपनी पत्नी संगीता से वापस आने की गुहार लगाई थी। वीडियो में विकास कह रहा है कि यह दुनिया मुझे ताने मारती है, तू वापस आजा संगीता। मुझे फांसी लगा दे, जहर दे दे लेकिन ऐसे छोड़कर मत जा। 2 सितंबर को विकास की मौत हुई थी। इसके बाद 12 सितंबर को विकास का शव अमेरिका से भारत लाया गया था। जिसके बाद कैथल स्थित पैतृक गांव कौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। विकास की मां और बेटी भी अमेरिका से भारत लौट आई हैं। बेटी को उसकी दादी को सौंप दिया गया है। तीन साल पहले 80 लाख रुपए खर्च कर विकास अपनी पत्नी और बेटी के साथ अमेरिका गया था। विकास की मां ने पुत्रवधू संगीता और उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मां ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया। इसको लेकर अमेरिका में पंचायत भी हुई थी।
मौत से पहले के VIDEO में विकास की 4 अहम बातें… अब पढ़िए हरियाणवी में युवक ने क्या कहा… न्यू तो बता दें क्यूं बैठी किसी के बार (दरवाजे) में तो। इतना कोई रौवा थोड़ा रहम तो करले किसी पा। हाय मेरी जाकती के गेल्या (साथ) बात करवा दे। मैं क्यों दुश्मन बणा दिया इतना। मेरे मुंह पे थप्पड़ मार ले इसता बढ़िया। मने फांसी टांग दे। मने जहर दे दे। लेकिन न्यू छोड़ का ना जावा संगीता। मैं मरूंगा संगीता, क्या दिन जिऊंगा मरूंगा मुंह लको का। सबना पता लग गया, लोग हांसी लावा। कड़ा जाऊंगा, मेरा कोई ठिकाणा कोनी। आजा अपने घर आजा लाडे। कुछ नहीं कहता सारी उम्र भी। बस मेरा कोठड़ा बसा दे। मने लास्ट बार मौका दे दे संगीता, तू जड़ा भी किसके गेल्या है, बस बस घर आजा। मना कितनी बड़ी गलती करदी अमेरिका आकर। लाडे किसी की बातो म्ह न आवा, कोई नहीं किसी का हौंदा। इज्जत गेल्या खेल का छोड़ा लोग। तने पता, अपने घर आजा संगीता अपनी छोरी न लेके। दुनिया का मुंह बंद होजेगा। कोई नहीं मुंह लांदा मना संगीता। मैं मरजूंगा संगीता, फेर भी तो आएगी। बेटे की मौत पर विकास की मां की 5 अहम बातें… विकास ने पहले लगाई थी इंसाफ की गुहार..