हिमाचल के कई भागों में बीती रात में तेज बारिश हुई। प्रदेश में आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में आज भी तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। कल से अगले चार दिन तक मानसून कमजोर पड़ने का पूर्वानुमान है। वहीं, बीते कल धर्मपुर में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए धर्मपुर सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे। उधर, कुल्लू जिला के मनाली और बंजार में भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस मानसून सीजन (1 जून से 16 सितंबर) में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इस अवधि में 692.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 1010.9 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं। शिमला जिला में सामान्य की तुलना में 109 प्रतिशत ज्यादा और कुल्लू में नॉर्मल से 108 प्रतिशत अधिक बादल बरसे हैं। बिलासपुर जिला में नॉर्मल से 74 प्रतिशत ज्यादा बारिश, चंबा में 40%, हमीरपुर 60%, कांगड़ा 20%, किन्नौर 29%, मंडी 79%, सिरमौर 40%, सोलन में 64% और ऊना में सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। 3 NH समेत 652 सड़कें बंद, 4582 करोड़ नष्ट इस भारी बारिश की वजह से 3 नेशनल हाईवे समेत 652 सड़कें बंद पड़ी है। इनमें 80 फीसदी सड़कें 20 दिन से अवरुद्ध है। भारी बारिश से 4582 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। 417 लोगों की मौत, 80 की जान बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से गई इस मानसून सीजन में 417 लोगों की जान चली गई है। इनमें 80 की मौत बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से हुई है। इस सीजन मेंस 1502 घर पूरी तरह जमींदोज और 6501 घरों को आंशिक नुकसान हो चुका है।