दिल्ली के अशोक विहार में नाले की सफाई करते समय जहरीली गैस से हादसा हुआ। एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। तीन सफाईकर्मी बीमार हो गए। यह घटना मंगलवार देर रात हुई। नाले की सफाई एक अपार्टमेंट के पास हो रही थी। अचानक जहरीली गैस निकल गई। इसमें 40 साल के अरविंद की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाकी तीन सफाईकर्मियों की हालत खराब गंभीर है। आज की बाकी बड़ी खबरें… मेघालय में सीएम कोनराड संगमा ने 12 में से 8 मंत्रियों को बदला मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने मंगलवार को अपनी गठबंधन सरकार में कैबिनेट में फेरबदल किया। 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यह फेरबदल कुल 12 में से 8 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद किया गया है। मुख्यमंत्री संगमा ने इन इस्तीफों को राज्यपाल सीएच विजयशंकर को सौंपा था। नए मंत्रियों में एनपीपी के टिमोथी डी शिरा, ब्रेनिंग ए. संगमा, वाइलडमिकी शिल्ला और सोस्थेनेस सोहतुन शामिल हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मेघालय में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।