नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ नालंदा पहुंच गई हैं। नालंदा के इस्लामपुर के खानकाह हाई स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने CM नीतीश पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा, ‘नीतीश चाचा को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है और अब बिहार की सरकार नीतीश जी नहीं, बल्कि दो गुजराती लोग दिल्ली से चला रहे हैं। यह वो नीतीश कुमार नहीं हैं, जिन्होंने कभी मोदी जी की थाली खींच ली थी। आज ऐसी स्थिति आ गई है कि उन्हें मोदी जी के पैर छूने पड़ रहे हैं।’ इससे पहले जहानाबाद में तेजस्वी ने लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार को नकलची सरकार बताया। साथ ही ये भी दावा किया किया कि भाजपा बिहार ने नीतीश कुमार को भगाना चाहती है। जहानाबाद निकलने से पहले पटना में उन्होंने महागठबंधन में CM फेस को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि महागठबंधन में CM फेस को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है। तेजस्वी की यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें…
बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी की 5 बड़ी बातें गिरिराज बोले- परिवार को भी साथ ले जाएं और विकास दिखाएं तेजस्वी की यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव यात्रा पर निकलें और पूरे परिवार के साथ निकलें। लालू यादव को दिखाएं कि विकास किसको कहते हैं। लालू यादव गरीब को कहते थे कि बिजली का क्या करोगे? सड़क का क्या करोगे? उन्हें सड़क से पूरे बिहार की यात्रा कराई जाए तब पता चलेगा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने बिहार में क्या विकास किया है।’ 5 दिन में इन 10 जिलों से गुजरेगी तेजस्वी की यात्रा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 16 सितंबर यानी आज से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर हैं। उन्होंने इसे बेरोजगारी, महंगाई, किसानों-मजदूरों के सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा की लड़ाई बताया है। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से की। 5 दिनों तक चलने वाली तेजस्वी की यह यात्रा 11 जिलों से होकर गुजरेगी। 20 सितंबर को वैशाली में इस यात्रा का समापन होगा। ये खबर भी पढ़ें यादव बहुल 6 जिलों में राहुल के बिना घूमेंगे तेजस्वी:5 दिन में 10 जिले, 73 विधानसभा जाएंगे; पिछली बार हार गए थे 46 सीटें तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…