हिमाचल के मंडी तेज बारिश ने काफी तबाही मचाई। निहरी के ब्रगटा गांव में लैंडस्लाइड से मकान ढह गया। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मंडी के ही धर्मपुर में सोन खड्ड (नाले) में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। बस स्टैंड में पार्क 10 से ज्यादा सरकारी बसें और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। SHO धर्मपुर विनोद ने बताया- ट्रैवलर ड्राइवर और एक मेडिकल स्टोर संचालक अभी लापता हैं। मंडी के दरंग में भी आज सुबह मंदिर जा रहे दो व्यक्ति सुमा खड्ड के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। उधर, शिमला के हिमलैंड, बीसीएस और पांजली में भी लैंडस्लाइड में 20 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। हिमलैंड में लैंडस्लाइड से शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड भी बंद हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने आज 6 जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल से अगले 3 दिन बारिश की कम संभावनाएं हैं, लेकिन अभी मानसून के जाने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। बारिश-लैंडस्लाइड से नुकसान के PHOTOS… बारिश-लैंडस्लाइड से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…