पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात रानीनगर इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि घायल और तीन अन्य लोग देसी बम बना रहे थे। इसी दौरान एक बम फट गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… अनंतनाग के लैंडमाइन धमाके में युवक की मौत, धमाके की वजह साफ नहीं हुई जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को लैंडमाइन धमाके में घायल 17 साल के लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक का नाम शाहिद यूसुफ है। उसका इलाज श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में हो रहा था। धमाका रविवार को खुंद्रू आयुध डिपो के पास हुआ था। अभी पता नहीं चला है कि उसने लैंडमाइन पर कदम रखा था या धमाका किसी और कारण से हुआ। मुंबई में मोनोरेल अचानक रुकी, 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया मुंबई के वडाला में सोमवार सुबह मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। यह घटना सुबह 7:45 बजे हुई, मोनोरेल में 17 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते मोनोरेल कुछ समय तक वहीं खड़ी रही। एमएमआरडीए ने कहा कि तकनीकी दिक्कत को तुरंत ठीक कर दिया गया। मरम्मत पूरी होने के बाद मोनोरेल ने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी। किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी और अब सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। मणिपुर- मोदी के कटआउट तोड़ने का आरोप, दो हिरासत में, PM के दौरे से पहले 11 सितंबर को हिंसा हुई थी मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए लगाए गए बैनर और कटआउट तोड़ने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया। मामला 11 सितंबर की रात का है। पियर्सनमुन और फिलियन बाजार में उपद्रवियों ने बैनर और कटआउट तोड़ दिए थे और उनमें आग लगा दी थी। पीएम मोदी मणिपुर हिंसा के दो साल बाद 13 सितंबर को चुराचांदपुर और इंफाल पहुंचे थे। आयकर रिटर्न भरने का आज आखिरी दिन आयकर रिटर्न भरने का आज आखिरी दिन है, लेकिन पोर्टल की गड़बड़ियों ने टैक्सपेयर्स को खूब परेशान किया। व्यापारी संगठन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) ने सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि रिटर्न भरने की तारीख आगे बढ़ाई जाए। लोगों का कहना है कि आयकर विभाग ने आईटीआर फॉर्म देर से जारी किए और जब लोग रिटर्न भरने बैठे तो पोर्टल बार-बार हैंग होने लगा। कई बार डेटा सेव ही नहीं होता और बीच में ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ या ‘साइट नॉट रीचेबल का मैसेज आ जाता है। आयकर एक्सपर्ट डॉ. रविंद्रनाथ सिंह कहते हैं कि एक रिटर्न भरने में ही समय लग रहे हैं। गिनती पूरी करने के बाद एरर आने से दोबारा वही प्रोसेस करना पड़ रहा है।