प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर हैं। राज्य में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद यह उनका पहला दौरा है। पीएम ने इंफाल और चुराचांदपुर में ₹8,500 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया। PM मोदी ने इंफाल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर की हजारों वर्ष पुरानी समृद्ध विरासत है। यहां किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। ये हिंसा हमारे पूर्वजों और हमारी भावी पीढ़ी के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। हमें मणिपुर को लगातार शांति और विकास के रास्त पर लेकर जाना है। इससे पहले उन्होंने सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित इलाकों में से एक, चुराचांदपुर में रोड शो और जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी संगठनों से शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील करता हूं। मैं वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं।’ PM ने इंफाल में ₹1,200 करोड़ और चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली विकास परियोजनाओं की नींव रखी। वे चुराचांदपुर में रिलीफ कैंप में हिंसा पीड़ितों से मिलने गए। इंफाल में कार्यक्रम स्थल पर हिंसा पीड़ितों से बात की। प्रधानमंत्री आज सुबह मिजोरम से मणिपुर पहुंचे थे। वे इंफाल एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से कुकी बहुल जिला, चुराचांदपुर सड़क मार्ग से गए। इंफाल मैतेई बहुल इलाका है। 2023 में हिंसा के बाद, कुकी का इंफाल और मैतेई का चुराचांदपुर में आना-जाना बंद है। PM के मणिपुर दौरे से जुड़े हर अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…