दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शनिवार को बम की धमकी वाला एक ईमेल आया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम की धमकी मिली थी। पहले दिल्ली HC को भेजे ईमेल में कोर्ट रूम में 3 बम रखे होने की जानकारी दी गई। इसमें दोपहर 2 बजे तक कोर्ट कैंपस खाली करने को कहा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों कोर्ट को खाली कराया। बम स्क्वॉड ने तलाशी ली, लेकिन दोनों ही हाईकोर्ट में बम की धमकी झूठी निकली। आज की अन्य बड़ी खबरें… शिवसेना UBT चीफ उद्धव ठाकरे बोले- भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान, कल पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन करेंगे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है क्योंकि भारतीय सैनिक सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं। उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए, ठाकरे ने क्रिकेट मैच को देशभक्ति का मजाक बताया। ठाकरे परिवार के मुंबई स्थित आवास मातोश्री में बाल ठाकरे और पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बीच हुई एक पुरानी मुलाकात का जिक्र करते हुए, उद्धव ने कहा, “मेरे पिता ने जावेद मियांदाद से कहा था कि जब तक पाकिस्तान से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां जारी रहेंगी, तब तक कोई क्रिकेट नहीं होगा।” कोलकाता मेट्रो स्टेशन के अंदर दोस्त की चाकू मारकर हत्या कोलकाता में मेट्रो स्टेशन के अंदर एक दोस्त ने मामूली विवाद पर अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि हमने उसे तब गिरफ्तार किया जब वह ट्रेन में चढ़ने और भागने की कोशिश कर रहा था।