नेपाल में Gen-Z के आंदोलन के बाद बिगड़े माहौल के कारण हरियाणा में रह रहे नेपाली परिवारों को अपनों की चिंता सता रही है। कई लोग अपनों की खैर-खबर लेने के लिए अपने देश लौटने लगे हैं। शुक्रवार को हिसार से कई नेपाली परिवार बस में सवार होकर रवाना हुए। हिसार में लगभग 25 से 30 हजार नेपाली लोग रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर चौकीदार, होटलों और घरों में कुक, घरेलू नौकर या फास्ट फूड जैसे काम करते हैं। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के कारण अब धीरे-धीरे परिवार वापस नेपाल जा रहे हैं। कुछ लोगों को तख्तापलट से यह उम्मीद जगी है कि उनका देश अब बदलेगा और नेपाल में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुछ ने यह भी कहा कि माहौल ठीक होने पर वे लौट आएंगे। वहीं, कुरुक्षेत्र के पिहोवा में रह रहे निर्मल सिंह भी अपने परिवार के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। करीब 2 सप्ताह पहले ही निर्मल सिंह की पत्नी कमला और छोटा बेटा दिनेश सिंह नेपाल गए थे। वे सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं, लेकिन निर्मल सिंह का बड़ा बेटा राज सिंह और छोटी बेटी का परिवार काठमांडू में फंसा हुआ है। राज सिंह को हिंसा में चोट भी लगी है। अब जानिए हिसार से नेपाल जा रहे लोगों ने क्या कहा… अब कुरुक्षेत्र में रह रहे निर्मल सिंह के बारे में जानिए… ——————————— ये खबर भी पढ़ें :- नेपाल से रेस्क्यू हुई दिल्ली की उपासना गिल:भारतीय दल के साथ वापस लौटी, हरियाणा की खिलाड़ी भी थी; इंडियन एंबेसी को थैंक्यू बोला दिल्ली से नेपाल में वॉलीबॉल लीग इवेंट होस्ट करने गई उपासना गिल और उनके साथ वहां मौजूद सभी भारतीयों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की महिला खिलाड़ी भी शामिल थीं। उपासना गिल ने VIDEO जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर…