प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (9 सितंबर) को पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। दौरे के बाद PM मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों से बात करते नजर आए। उन्होंने कहा- ऐसे समय में यह नहीं सोचना चाहिए कि कोई हाल पूछने या हाथ पकड़ने वाला नहीं है। केंद्र सरकार आपके साथ खड़ी है। बातचीत के दौरान एक बाढ़ पीड़ित किसान ने प्रधानमंत्री को पेन भी भेंट किया। उसने PM से कहा- आप इससे पंजाब का भाग्य लिख दीजिए। PM मोदी के 1 मिनट 12 सेकेंड के वीडियो में क्या है, जानिए 19 बाढ़ पीड़ितों से मिले थे PM
मंगलवार को गुरदासपुर में दौरे के दौरान PM मोदी ने हेलिकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने 19 ऐसे किसानों से मुलाकात की थी, जिनकी फसलों का बाढ़ से नुकसान हुआ है। इसके बाद बचाव कार्य में लगे NDRF और SDRF के जवानों से भी मुलाकात की। फिर पंजाब सरकार के अधिकारियों व मंत्रियों से मीटिंग की। आखिर में पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति की हर संभव मदद की जाएगी। 1988 के बाद पहली बार ऐसी भयंकर बाढ़
पंजाब में 1988 में भयंकर बाढ़ आई थी। अब 2025 में ऐसी ही त्रासदी से लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के सभी 23 जिले इसकी चपेट में हैं। राज्य सरकार ने इसे आपदा घोषित किया हुआ है। पंजाब सरकार ने किसानों को फसलों के नुकसान पर 20 हजार प्रति एकड़ देने का ऐलान किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए दिए जाएंगे। जो रेत खेतों में बहकर आई है, उसे किसानों को उठाने की मंजूरी दी है। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- PM मोदी ने पंजाब को ₹1600 करोड़ दिए:AAP सरकार बोली- ये मजाक, जख्मों पर नमक छिड़का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया था। दोनों राज्यों के लिए उन्होंने कुल 3100 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया। इसके अलावा, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…