बीकानेर में कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर पर बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। इससे घर में लगे कांच टूट गए। दरवाजे, दीवार, खिड़कियों पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। धनपत और सुखदेव सगे भाई हैं। बुधवार तड़के 4 बजे हुई वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली है। गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा है- लाइन पर नहीं आया तो अब सीधे सीने पर गोली मारेंगे। उधर, पुलिस ने रोहित गोदारा के घर पर रेड मारी। इस दौरान उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की गई है। हेलमेट पहन कर आए थे 2 बदमाश
सादुलगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने 2 युवक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में फायरिंग की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर लिखा- ये छोटी सी वॉर्निंग है
हैरी बॉक्सर ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है। उस पर लिखा है- इस हमले की जिम्मेदारी मैं हैरी बॉक्सर और सुंदर हंसी हम दोनों भाई लेते हैं। ये फायरिंग हमने करवाई है। इसको हमारे फोन की रिंग सुनाई नहीं दे रही थी, इसलिए हमने ये छोटी सी वॉर्निंग दी है। आगे टाइम रहते लाइन पर आ जाएगा ये, वर्ना आगे अब सीधे सीने में गोली मारेंगे। फोटोज में समझिए पूरा मामला रोहित गोदारा ने मांगी थी रंगदारी
सुखदेव चायल के भाई और कांग्रेस नेता धनपत चायल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक फोन आया था। जिसमें कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। धनपत के मुताबिक, कॉलर ने धमकी दी कि उनकी और उनके भाई की हर गतिविधि की जानकारी है और रंगदारी न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी थी। धनपत चायल बीकानेर में यूथ कांग्रेस के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष पद पर रहे हैं। रोहित गोदारा के घर पर रेड
इधर, बीकानेर जिले के लूणकरणसर के चक तेजाणा के पास स्थित ढाणी पर पुलिस पहुंची। यहां गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता का मकान है। पुलिस ने गोदारा के पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की।
इस दौरान अनूपगढ़ एएसपी सुरेंद्र दादरवाल, लूणकरणसर, सूरतगढ़, राजियासर के थानाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे थे। पकड़े गए थे 2 बदमाश
बीकानेर पुलिस ने 7 सितंबर को मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र से 2 बदमाशों को पकड़ा था। इनसे चार पिस्टल और बारह जिंदा कारतूस के साथ एक मैगजीन बरामद हुई थी। तब पुलिस ने इन्हें रोहित गोदारा का गुर्गा बताते हुए पकड़ा था। ये भी दावा किया गया था कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे। अब चायल के घर पर हुई फायरिंग करके बदमाशों ने पुलिस कार्रवाई का जवाब दिया है। पढ़ें पूरी खबर….. ग्राफिक्स के जरिए लॉरेंस गैंग के बारे में जानिए लॉरेंस गैंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…