बिजनौर में भाभी से परेशान 25 साल के सिपाही ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सिपाही के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने दीप्ति नाम की एक लड़की पर भी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। सिपाही ने 2 सितंबर को जहर खाया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 7 दिन से उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। 4 साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे अमित
अमित कुमार बुलंदशहर के रहने वाले थे। 2021 बैच में भर्ती हुए थे। अभी बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात थे और नजीबाबाद की सरस्वती विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। 2 सितंबर को उन्होंने कमरे में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर सिपाही ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सिपाही को मेरठ रेफर कर दिया गया। 7 दिन से चल रहा था इलाज, आज सुबह दम तोड़ा 7 दिन से सिपाही का आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सिपाही अमित के घर से एक रजिस्टर और सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है। रजिस्टर में करीब 8 से 10 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा मिला। शुरुआत में उसने घरेलू कलह और व्यक्तिगत कारणों का जिक्र किया था, लेकिन बाद में उस हिस्से को काट दिया। इसके बाद उसने पूरी कहानी दीप्ति नामक महिला और उसकी मां के खिलाफ लिखी, जिसमें प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस मामले पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। परिजनों के अंतिम संस्कार किए जाने के बाद उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किया सिपाही का अंतिम संस्कार मृतक सिपाही का शव इसके गांव डोलमा हसनगढ़ पहुंच गया है। जहां परिजनों ने पुलिस की देखरेख और राजकीय सम्मान के बीच उसका अंतिम संस्कार किया है। ————————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- झांसी में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, VIDEO:चैंबर में घुसकर थप्पड़ जड़े; चाकू से वॉर किया, सिर पर बोतल फोड़ी झांसी के संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मंदीप मैडिया पर सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। एक दर्जन के करीब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके केबिन में घुसकर मारपीट की। सामने आए वीडियो में बदमाशों ने छह सेकेंड में डॉक्टर को 11 थप्पड़ जड़ दिए। उन पर चाकू और कांच की बोतल से सिर पर वार किया। पढ़ें पूरी खबर…