पंजाब के लुधियाना में सतलुज दरिया का तेज बहाव से अभी भी खतरा बना हुआ है। रविवार तक ससराली क्षेत्र में पानी ने कटाव किया, जिसे रोकने के लिए आर्मी, एनडीआरएफ और लोकल प्रशासन की टीमें लोगों के साथ अब तक जुटी हुई हैं। वहीं, आज सोमवार को बूथगढ़ ससराली में भी जमीन का काफी हिस्सा पानी में समा गया। ग्रामीण बलबीर ने बताया कि हालात ज्यादा विकट हैं। ग्रामीण अपने स्तर बचाव कार्य में जुटे हुए है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। उधर, लुधियाना की ही ससराली काॅलोनी में एक मकान की छत गिर गई, जिससे अंदर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के अंदर पशु भी दब गए, जिन्हें किसी तरह निकाला गया। परिवार के सदस्य सुरक्षित है। वहीं, नाभा में इंडो ब्रिटिश प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी, तभी ककराला-दुल्लदी सड़क किनारे बने सैम नाले में पलट गई। बस में लगभग 20 छात्र सवार थे। पुलिस और स्कूल प्रबंधन भी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। नंगल डैम से विभिन्न नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल हाइडल नहर का जलस्तर 9000 क्यूसेक, आनंदपुर हाइडल नहर का जलस्तर 9000 क्यूसेक और सतलुज दरिया में 47000 क्यूसेक पानी चल रहा है। ऐसे ही हालातों को लेकर पंजाब सरकार भी सतर्क है। कल PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान सेहत खराब होने के बाद भी आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल हैं। इस दौरान वे अस्पताल से ही कैबिनेट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सभी मंत्री उनके निवास पर जुटेंगे। पंजाब की बाढ़ से जुड़े अपडेट्स… मौसम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…