हरियाणा के सिरसा में घग्गर ड्रेन टूटने से खेत जलमग्न हो गए हैं। वहीं चौपटा में बारिश के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं। सिरसा में लुदेसर से दड़बा जाने वाली रोड पर पानी भरा हुआ है। वहीं फतेहाबाद में टोहाना के गांव भोड़ी के एक मकान की नींव में बरसाती पानी चला गया। मकान मालिक संदीप ने बताया कि इससे मकान में दरारें आ गई हैं। वहीं भूट्टू क्षेत्र में रविवार रात टूटी हिसार-घग्गर ड्रेन को 12 घंटे बाद ठीक कर दिया गया है। अब ग्रामीण इसको और मजबूती देने में जुटे हुए हैं। ड्रेन टूटने के बाद करीब 35-40 फुट की दरार हो गई। इससे तेजी से बहे पानी के कारण करीब 800 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। वहीं हरियाणा बॉर्डर पर बसे दिल्ली के निजामपुर में 5 दिन से टूटी मुंगेशपुर ड्रेन ठीक नहीं हुई है। इस वजह से छोटूराम नगर और औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां डूबी हुई हैं। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सुबह 6 बजे मारकंडा में 14,007 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। मारकंडा खतरे के निशान (256 मीटर) से 0.45 मीटर नीचे बह रही है। इसके टांगरी और यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने आज यानि सोमवार को हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में अधिकतर एरिया में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा चार जिलों भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज यहां राहत मिल सकती है। हालांकि कल यानि 9 सितंबर को मौसम फिर से करवट लेगा। मौसम से जुड़े PHOTOS… मौसम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…