हरियाणा के फतेहाबाद में एक व्यक्ति ने घग्गर नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर तक वह पानी में हाथ-पांव मारता दिखा, लेकिन फिर तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद एक युवक ने इसकी वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। यह मामला मंगलवार दोपहर को ही सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। सूचना पर व्यक्ति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, पुलिस और परिजन मिलकर व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। उसके दो बच्चे हैं। उसने छलांग क्यों लगाई, पुलिस परिजनों से इस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को मिले वीडियो में क्या-क्या दिख रहा…. यहां जानिए परिजन और पुलिस ने क्या-क्या बताया… मानसिक बीमारी से जूझ रहा था राजेश
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि नई बस्ती का रहने वाला राजेश शादीशुदा था और दो बेटों का पिता था। उसके बड़े बेटे की उम्र 22 वर्ष और छोटे की 20 वर्ष है। राजेश पहले प्लम्बर का काम करता था, लेकिन लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। इसके चलते अब मजदूरी करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने शुरू की तलाश, गोताखोर बुलाए
उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने गोताखोर भी बुला लिए थे। नदी में राजेश की तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला सका। पुलिस ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी का बहाव बहुत तेज है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाने में काफी दिक्कत आ रही है।