हरियाणा के कैथल में एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले दो वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहां से गुजर रहे लोगों ने जंगल में उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान विक्रम (28) निवासी मालखेड़ी के रूप में हुई है। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया। साथ ही शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। उधर, परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें एक फौजी भी शामिल है, जिस पर युवक ने सुसाइड से पहले अपनी बहन से रेप की शिकायत थाने में दिलवाने का आरोप लगाया था। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक दो बच्चों का पिता था। पहले पढ़िए, दोनों वीडियो में युवक ने क्या कहा… अब पढ़िए, परिजनों ने क्या बताया… भाई बोला- एक माह से था परेशान
मृतक विक्रम के भाई प्रदीप ने कहा कि वह मालखेड़ी का रहने वाला है। मेरा भाई एक महीने से डिप्रेशन में चल रहा था। न घर वालों को कुछ बात बता रहा था और न ही दोस्तों को। उसको ब्लैकमेल किया जा रहा था। तीन शख्सों के नाम लिए हैं उसने, जिसमें एक लेडी और दो जैंट्स हैं। ब्लैकमेल किस चीज के लिए कर रहे थे, इस बारे में अभी पता नहीं लगा है। हमको किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने घटना के बारे में बताया। चाचा ने कहा- कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था विक्रम
चाचा संदीप ने बताया कि उसके भतीजे ने वीडियो में तीन बंदों के नाम ले रखे हैं। एक सुमन है, एक उसका भाई है नन्हा फौजी और एक शुभम है कैथल से। वे उसको एक महीने से परेशान कर रहे थे। इसी के कारण उसने जहर खाकर अपनी जान दी है। विक्रम कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। वह प्राइवेट काम करता था। उसने बस स्टैंड के पास जंगलात में सुसाइड किया। उसने वीडियो बनाया है और उसमें तीनों के नाम ले रहा है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तथ्यों के आधार पर करेंगे आगामी कार्रवाई: पुलिस
इस संबंध में सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी पारस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।