भिंड में शनिवार सुबह बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर दो युवकों ने पंप मालिक को गोली मार दी। आरोपियों ने एक अवैध कट्टे और लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। पंप संचालक तेज नारायण लोधी (55) को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना नेशनल हाईवे-719 पर लोधी पेट्रोल पंप की है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर ली है और तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पंप कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… आरोपी घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर लौटे
विवाद बढ़ने के बाद दोनों आरोपी युवक अपने घर पहुंचे और वहां से एक लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियार लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से भगदड़ मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पंप मालिक को गोली लग गई। पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान हुई
सूचना मिलते ही बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। डीएसपी दीपक तोमर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। भोपाल में 30 जुलाई को आदेश जारी हुआ
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 30 जुलाई को यह आदेश जारी किया था। भोपाल में कुल 192 पेट्रोल पंप है। जहां हर रोज पेट्रोल और डीजल की खपत 21 लाख लीटर है। इनमें से आधी से ज्यादा पेट्रोल की खपत होती है। आदेश के बाद से बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इंदौर में भी बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने भी 30 जुलाई को ही दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया था। बिना हेलमेट पेट्रोल भी नहीं देने के आदेश दिए। नजर रखने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण दल गठित किए। निरीक्षण के दौरान पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देते पाए जाने पर कार्रवाई भी की गई। ‘बिना सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करा सकते’
मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, पंप संचालक ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ के कलेक्टर के आदेश का कड़ाई से पालन करता आ रहा था। इस नियम के पालन से रोजाना पंपों पर झगड़े होने लगे हैं। अरेरा पंप में कर्मचारियों के साथ मारपीट और आज भिंड में हेलमेट को लेकर पंप संचालक पर गोलीबारी हुई। प्रशासन हमें सुरक्षा प्रदान नहीं करा रहा है। आगे से अब हम हेलमेट की अनिवार्यता के नियमों का पालन बगैर सुरक्षा के करने में असमर्थ होंगे। अगर प्रशासन हेलमेट को लेकर पंप पर कोई कार्रवाई करेगा तब हम उस स्थिति में सारे पंपों का संचालन बंद करने को बाध्य होंगे।
ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में पेट्रोल पंप पर माचिस की जलती तीली फेंकी इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर एक युवक ने पंप पर माचिस की जलती हुई तीली फेंक दी। दूसरे ने चाकू निकाल लिया। पंपकर्मी से हाथापाई भी की। घटना छोटा बांगड़दा के शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप की शुक्रवार की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया। पढ़ें पूरी खबर… Add Cover Image Header Preview Image Live Video avatarNo file chosen Caption (Optional) पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। Graphics Editor Carousel Template (Optional) Video / Audio Summary (Optional) Save Content Upload Video / Audio Summary Category Trending Topic (Multi Selection) URL bullet-fired-at-petrol-pump-in-helmet-dispute-135796717 Meta Title (English) Bullet fired at petrol pump in helmet dispute Meta Description भिंड के नेशनल हाईवे 719 पर स्थित लोधी पेट्रोल पंप शनिवार सुबह गोलियों की गूंज से दहल उठा। मामूली हेलमेट विवाद इतना बढ़ा कि दो युवकों ने पेट्रोल पंप पर जमकर फायरिंग कर दी। इस घटना में पंप का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल SEO Keyword हेलमेट विवाद में पेट्रोल पंप पर गोलीकांड, News Type (Multi Selection) Shelf Life Related News (Optional) इंदौर में बोली- भूपेंद्र शादी करना चाहता था, मैं नहीं; कहता था पत्नी से नहीं बनती × इंदौर DAVV के IET हॉस्टल में मारपीट, थाने पहुंचे स्टूडेंट्स; पुलिस ने शुरू की जांच × झाबुआ में सुबह-सुबह हादसा; रेत लोड डंपर ने कलेक्टर की गाड़ी को भी टक्कर मारी थी × युगांडा की महिला तस्कर ट्रेन में पकड़ाई; 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई × Add Related News Edit Type Major Minor