गुरुग्राम में एक ऐसा युवक पकड़ा गया है जो मॉडल के सामने पेंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें करता था। घर या ऑफिस से निकलते ही वह अपना चेहरा मास्क से ढक लेता था ताकि पहचान न हो और पुलिस पकड़ न पाए। जब उसे लगा कि पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी, तो उसने सोहना रोड पर जेएमडी के सामने भी एक युवती के सामने अश्लील हरकत की। यहीं उसकी गलती हुई, क्योंकि वह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने रास्ते के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी तक पहुंच बनाई। पकड़े जाने पर उसने कहा कि उसे पथरी का दर्द होता है, इसलिए ऐसी हरकतें करता है, लेकिन पुलिस ने उसकी यह सफाई झूठ बताया। उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह भी किया, लेकिन बाद में अपनी हरकतें स्वीकार कर लीं। युवक ने बताया कि वह अपने बेटे के स्कूल से पीटीएम से लौट रहा था और राजीव चौक पर रुका, जहां उसने मॉडल को देखा और यह गलत काम किया। एम.टेक की पढ़ाई कर असिस्टेंट मैनेजर की जॉब
आरोपी युवक अभिलाष करनाल का रहने वाला है। वह पेशे से इंजीनियर है और उसने एम.टेक की पढ़ाई की है। वह गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में सालाना 14 लाख के पैकेज पर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर जॉब कर रहा है। पुलिस के मुताबिक वारदात करने के बाद वह सीधे अपने कमरे पर लौट गया। इसके बाद बेखौफ होकर नौकरी पर जाने लगा। उसे यकीन था कि मास्क पहने होने की वजह से वह पहचान में नहीं आएगा। मगर, पुलिस ने CCTV से रूट चेक करते हुए उसे दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद एक और खुलासा हुआ है कि उसने एक और लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की थी। जिस मामले में भी पुलिस उसे नामजद करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि मॉडल ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डाली थी। जिसमें युवक अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहा था। युवती ने यह भी कहा था कि उस वक्त उसे पुलिस की मदद नहीं मिली। आरोपी विवाहित, एक बच्चा भी
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिलाष विवाहित है। उसका एक बच्चा भी है। उसने गुरुग्राम के निजी कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में एम.टेक की है। वह निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर रहा है। एक साल से वह गुरुग्राम के सेक्टर 11 में रह रहा था। अभिषेक ने इससे पहले JMD बिल्डिंग में काम करने वाली युवती के साथ ऐसी हरकत की थी। उस दौरान लड़की ने उसे टोका भी था कि तुम्हें शर्म नहीं आती। इस मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा… मॉडल की शिकायत